शिवपुरी के लिए 10 मार्च ऐतेहासिक दिन होने वाला है। शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में तीन बाघों को छोड़ा जाना है। बाघों को बाड़े में छोड़ने सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी 10 मार्च को शिवपुरी आने वाले हैं। इसकी तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। 10 मार्च को सीएम शिवराज का रोड़ शो भी तय हुआ है। प्रशासन ने यातायात व्यबस्था को बनाए रखने के लिए कई बदलाव किए हैं। इसके लिए यातायात पुलिस ने रुट मैप तैयार किया है।
सीएम के रोड़ शो का रूट मैप
सीएम शिवराज सिंह का हेलीकॉप्टर हवाई पट्टी पर उतरेगा। यहां से वह कार के जरिए मुक्तिधाम वाले रास्ते होते हुए बाजाघर, दो बत्ती पहुचेंगे। दो बत्ती चौराहे से सीएम का रोड शो शुरू होगा जो विष्णु मंदिर,पुराना बस स्टैंड,माधव चौक,कोर्ट रोड, अस्पताल चौराहा, नगरपालिका के सामने से पोलो ग्राउंड पर आयोजित सभास्थल पर जाकर समाप्त होगा। इसी के चलते जिन मार्गों से होकर सीएम का काफिला गुजरेगा उस मार्ग को सुबह से भी आम जनता सहित वाहनों के लिए बंद कर दिया जाएगा।
यहां से रहेगा मार्ग प्रतिबंधित
आईटीआई तिराहा, कर्बला, पॉलिटेक्निक कॉलेज, फिजिकल रोड,विष्णु मंदिर, गुरुद्वारा,कस्टम गेट,अग्रसेन चौक, रोटरी चौराहा, एमएम चौराहा एवं पोहरी चौराहा आदि जगह से बंद किया जाएगा। इन स्थानों से आम जनता को सीएम के रोड़ शो वाले मार्ग पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
भारी वाहन रहेंगे प्रतिबंधित
झांसी की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को सुरवाया फोर लाइन पर ही रोक दिया जाएगा। शहर में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों को 18 बटालियन,काकरवाया तिराहा,पिपरसामा चौराहा, गुना बाईपास एवं कर्बला से बंद कर दिया जाएगा। यह व्यवस्था 10 मार्च को सुबह से ही लागू कर दी जाएगी।
इन स्थानों पर रहेगी पार्किंग व्यवस्था
सीएम की आमसभा में शामिल होने वाहनों के लिए पार्किंग व्यबस्था बनाई गई है। इसमें बस पार्किंग व्यवस्था गांधी पार्क में रहेगी, ट्रैक्टर पार्किंग व्यवस्था बीटीपी स्कूल ग्राउंड में रहेगी, कार पार्किंग व्यवस्था पुलिस परेड ग्राउंड एवं अनाज मंडी कस्टम गेट पर रहेगी। वीआईपी पार्किंग व्यवस्था नगर पालिका, मंगलम एवं कलेक्ट्रेट रोड पर रहेगी।
बोर्ड परीक्षार्थियों को होगी परेशानी
बोर्ड परीक्षाएं चल रहीं हैं। 10 मार्च को 12वीं कक्षा के बायलॉजी को पेपर है लेकिन प्रशासन ने अपने जारी रूट मैप में परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्रों तक पहुचने के लिए कोई भी सुझाव या निर्देश नहीं दिए हैं। जबकि जिन मार्गों से होकर सीएम का काफिला गुजरेगा उस मार्ग पर कई परीक्षा केंद्र भी पड़ते हैं। जहां पहुचने में परीक्षार्थियों के लिए समस्या भी होने वाली है।

CM के कार्यक्रम के लिए यह मार्ग रहेंगे बंद, यहाँ रहेगी पार्किंग व्यवस्था / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पॉक्सो केस के आरोपी युवक की वन स्टॉप सेंटर के बाहर चप्पलों से पिटाई, शादी को लेकर हुआ हंगामा / Shivpuri News
- एसपी की जनसुनवाई में महिला ने पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, दहेज प्रताड़ना और कार्रवाई नहीं होने से थी परेशान / Shivpuri News
- टावर पर चढ़े युवक ने लगाया तहसीलदार पर झूठी एफआईआर का आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- 700 साल पुराने रास्ते पर दबंगों का कब्जा! 15 दिन से बंद मार्ग खुलवाने ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के दरबार, बच्चों का भविष्य अंधकार में / Shivpuri News
- 21 जून को टैक्सी लेकर निकला, 26 जून को मिली लाश: पत्नी ने दो युवकों पर जताया हत्या का शक, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News










Be First to Comment