शिवपुरी: आज पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंची एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला की यह पहली शिकायत नहीं है इससे पहले भी महिला अपने पति के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करा चुकी है। आज महिला ने फिर अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए है।
पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए महिला ने बताया कि बीते 2017 में कस्टम गेट पर किराए का कमरा लेकर पढाई करती थी। तभी उसके परिजनों ने उसकी इंगेज्मेंट बीपी जाटव् पुत्र रामसिंह जाटव निवासी भरका थाना सिरसौद से कर दी थी। जिसके चलते वह उसके किराए के कमरे पर आने लगा। जहां दोनों के बीच फिजीकल रिलेश्न बन गए।
पीडिता ने बताया है कि इस दौरान उससे संबंध बनाने के बाद उसके होने बाले पति का एक दूसरी युवती से अफेयर चल रहा था। जिसके चलते वह युवती को शादी के लिए टालता रहा। परंतु उसके बाद युवती ने जब उससे शादी की जिद की तो उसने शादी से इंकार कर दिया। जिसके चलते युवती ने इस मामले की शिकायत सिटी कोतवाली में दर्ज कराई। जहां पुलिस ने 2019 में आरोपी पति के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पीडिता ने बताया है कि रेप की एफआईआर और जेल जाने के बाद परिजन शादी के लिए तैयार हो गए और उसे बहला फुसलाकर राजीनामा कर शादी करने की कहने लगे। जिसके चलते पीडिता ने राजीनामा कर लिया। उसके बाद आरोपी पति बाहर आ गया और उसने युवती से 10 जून 2020 में शादी कर ली। उसके बाद वह पति पत्नि के रूप में रहने लगे।
पीडिता ने बताया है कि कुछ दिन तक तो सब ठीक रहा परंतु उसके बाद हमारी लाईफ में पति पत्नि और वो की फिर एन्ट्री हो गई। पति उसे प्रताधित करने लगा और उसके साथ आप्राकतिक हरकतें करने लगा। जिसके चलते वह मायके गई तो उसने अपनी प्रेमिका से शादी कल ली। अब पीडिता ने अपने पति के खिलाफ पुलिस अधीक्षक से कार्यवाही की मांग की है।

पति पत्नी और वो: शारीरिक संबंध बनाकर शादी से इंकार, रेप की FIR के बाद राजीनामा, फिर शादी, अब सौतन की एंट्री / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पॉक्सो केस के आरोपी युवक की वन स्टॉप सेंटर के बाहर चप्पलों से पिटाई, शादी को लेकर हुआ हंगामा / Shivpuri News
- एसपी की जनसुनवाई में महिला ने पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, दहेज प्रताड़ना और कार्रवाई नहीं होने से थी परेशान / Shivpuri News
- टावर पर चढ़े युवक ने लगाया तहसीलदार पर झूठी एफआईआर का आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- 700 साल पुराने रास्ते पर दबंगों का कब्जा! 15 दिन से बंद मार्ग खुलवाने ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के दरबार, बच्चों का भविष्य अंधकार में / Shivpuri News
- 21 जून को टैक्सी लेकर निकला, 26 जून को मिली लाश: पत्नी ने दो युवकों पर जताया हत्या का शक, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News










Be First to Comment