शिवपुरी: शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज एक महिला ने अपनी पीड़ा सुनाते हुए एसएसपी से गुहार लगाई है उसने बताया कि उसके पूर्व पति सहित तीन लोग पिछोर के न्यायालय के सामने आए और उसे बोलेरो गाड़ी में ले जाकर जंगल में चारों ने बलात्कार किया.
जानकारी के अनुसार भोंती थाना क्षेत्र के ऊमरीकला की रहने वाली महिला ने एसएसपी को दिए आवेदन में बताया कि 19 जनवरी 2023 को वह अपने पिता के साथ पिछोर न्यायालय में तारीख पर आई हुई थी. तभी कुछ दूरी पर रामगोपाल, ब्रजकिशोर पुत्र रतना लोधी निवासी उमरी कला एवं सुदेश राय निवासी टीला जो कि उसके पहले पति पवन शिवहरे पुत्र घनश्याम शिवहरे निवासी उमरी कला हाल निवासी छिंदवाड़ा का मामा है. सभी लोग आए और उसके साथ पूर्व पति पवन शिवहरे भी था. सभी ने महिला को उठाकर बोलेरो में पटक दिया और महिला चिल्लाई तो उन लोगों ने कुछ पदार्थ पिलाया जिससे उसको उल्टियां होने लगी और मुंह बंद कर दिया. साथ ही महिला के दोनों हाथ बांध दिए थे गाड़ी के अंदर रास्ते में ही पिछोर क्षेत्र अंतर्गत बलात्कार किया और कानों के बाला, गले का सोने का मंगलसूत्र, सैमसंग कंपनी का मोबाइल छीन लिया. इसके बाद महिला को छोटी उमरी और बड़ी उमरी के बीच छोड़ दिया और जाते-जाते कहा कि अगर इस बारे में बताया तो जान से मार देंगे. जिसके बाद महिला सुबह भोंती थाना पहुंची जहां भोंती थाना पुलिस ने कहा कि यह घटना पिछोर की है. तो पिछोर थाने रिपोर्ट होगी जिसके बाद महिला पिछोर थाने सुबह पहुंची. तो उसका आवेदन नहीं लिया. जिसके बाद आज महिला ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है.

कोर्ट में तारीख पर आई महिला को बोलेरो में ले जाकर जंगल के रास्ते में किया बलात्कार, पूर्व पति भी था साथ / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पॉक्सो केस के आरोपी युवक की वन स्टॉप सेंटर के बाहर चप्पलों से पिटाई, शादी को लेकर हुआ हंगामा / Shivpuri News
- एसपी की जनसुनवाई में महिला ने पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, दहेज प्रताड़ना और कार्रवाई नहीं होने से थी परेशान / Shivpuri News
- टावर पर चढ़े युवक ने लगाया तहसीलदार पर झूठी एफआईआर का आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- 700 साल पुराने रास्ते पर दबंगों का कब्जा! 15 दिन से बंद मार्ग खुलवाने ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के दरबार, बच्चों का भविष्य अंधकार में / Shivpuri News
- 21 जून को टैक्सी लेकर निकला, 26 जून को मिली लाश: पत्नी ने दो युवकों पर जताया हत्या का शक, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News










Be First to Comment