जन्मोत्सव के उपलक्ष में लाडली बहना योजना की हुई शुरुआत
शिवपुरी: भाजपा मंडल नरवर ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन पर नरवर तहसील प्रांगण में वृक्षारोपण का कार्यक्रम विशेष रूप से आयोजित किया गया जिसमें पूर्व जिला महामंत्री राजकुमार खटीक मंडल अध्यक्ष कमलेश रावत वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष शर्मा,तहसीलदार विजय कुमार शर्मा सहित मंडल के पदाधिकारियों एवं तहसील कर्मचारियों ने पौधारोपण कर मुख्यमंत्री की उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।इस दौरान पूर्व जिला महामंत्री राजकुमार खटीक ने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश की शिवराज सरकार महिलाओं की हितेषी सरकार है जिसमें महिलाओं,गरीबों और किसानों की चिंता बड़े पैमाने पर की जा रही है वही आदिवासियों को भी सरकार की योजनाएं समय-समय पर लाभ पहुंचा रहे हैं प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान लाडलीयों के मामा हैं उन्होंने महिला बच्चियों के जन्म से लेकर हाथ पीले होने तक की जिम्मेदारी उठाई है।लाडली बहना योजना की आज से शुरुआत कर दी है इसमें ₹1000 लाडली बहनों को दिए जाएंगे।लाडली वहना योजना से मध्य प्रदेश की करोड़ों महिलाओं को लाभ पहुंचेगा वहीं उनकी घर की चिंता भी अब खत्म होगी प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह एक जननायक व जननेता हैं जो प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की चिंता करते हैं सुख और दुख की घड़ी में नागरिकों के साथ दिखाई देते हैं हम उनके जन्मदिन पर ईश्वर से मंगल कामना करते हैं उन्हें स्वस्थ सुखी और दीर्घायु प्रदान करें मुख्यमंत्री जी ने आह्वान किया है कि सभी नागरिक कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प लें प्रकृति व पर्यावरण का संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है क्योंकि फिर आज जरूरत है जितने पेड़ होंगे उतनी ऑक्सीजन भी प्राप्त होगी।इस अवसर पर भाजपा नरवर मंडल अध्यक्ष कमलेश रावत, युवामोर्चा मंडल अध्यक्ष तुलसी कुशवाह,वरिष्ठ नेता संतोष शर्मा,तहसीलदार नरवर विजय कुमार शर्मा,अरविंद भार्गव,विनीत भारद्वाज,विनोद रावत,नीरज राजपूत पटवारी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन पर तहसील प्रांगड़ में किया गया वृक्षारोपण / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पॉक्सो केस के आरोपी युवक की वन स्टॉप सेंटर के बाहर चप्पलों से पिटाई, शादी को लेकर हुआ हंगामा / Shivpuri News
- एसपी की जनसुनवाई में महिला ने पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, दहेज प्रताड़ना और कार्रवाई नहीं होने से थी परेशान / Shivpuri News
- टावर पर चढ़े युवक ने लगाया तहसीलदार पर झूठी एफआईआर का आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- 700 साल पुराने रास्ते पर दबंगों का कब्जा! 15 दिन से बंद मार्ग खुलवाने ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के दरबार, बच्चों का भविष्य अंधकार में / Shivpuri News
- 21 जून को टैक्सी लेकर निकला, 26 जून को मिली लाश: पत्नी ने दो युवकों पर जताया हत्या का शक, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News










Be First to Comment