शिवपुरी: लीड बैंक मैनेजर संजय कुमार जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राहक कोई भी पिन, पासवर्ड ओटीपी, लोगिन आई डी, डेबिट क्रेडिट कार्ड नंबर, सीवीवी, कार्ड की समाप्ति तिथि आदि किसी को भी न दें, सतर्क रहें सुरक्षित रहें। कभी इनाम, लाटरी, सस्ती सामग्री खरीदना आदि के लालच में नही आए। वितीय धोखाधड़ी के शिकार व्यक्ति 155260 पर मदद के लिए संपर्क कर सकते है अथवा www.cybercrime.govt.in पर रिपोर्ट कर सकते हैं.
वर्तमान में जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी आधारित ट्रांजेक्शन बढ़ रहे है, लोग बैंक शाखाओ में न जाकर विभिन्न डिजिटल माध्यमो से अपना लेन-देन कर रहे है और बैंक भी इसे बढ़ावा दे रहे है। परन्तु इसी का फायदा सायबर ठग उठा रहे है। वे फर्जी फ़ोन कॉल एप्स एवं लिंक भेजकर नागरिको की गाढ़ी कमाई को लूट रहे हैं. बैंको द्वारा एवं भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा समय-समय पर लोगों को सचेत करने के लिए समाचार पत्रों सोशल मीडिया इन्लेक्ट्रोनिक, मिडिया द्वारा इस हेतु विज्ञापन, सलाह द्वारा सतर्क रहने के लिए कहा जाता है परन्तु इसके बाबजूद भी नागरिक लालच में आ जाते है। इस संदर्भ में बैंको द्वारा बार-बार अपनी शाखा नेटवर्क एवं विज्ञापनों द्वारा इनसे बचने हेतु प्रचार प्रसार किया जा रहा है। बैंक कभी भी अपने ग्राहकों की निजी जानकारियां आधार नंबर, जन्म दिनांक, एटीएम कार्ड नंबर, एटीएम पिन नंबर आदि फ़ोन पर नही मांगते है।

धोखाधड़ी के शिकार व्यक्ति 155260 पर मदद के लिए संपर्क कर सकते है / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment