शिवपुरी: खबर जिले के सुभाषुपरा थाना क्षेत्र के सेवडा गांव से आ रही है। जहां एक 16 साल की किशोरी ने दो युवकों पर रेप और अपहरण का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनो आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम सेवडा की एक 16 वर्षीय किशोरी ने अपने परिजनों के साथ सुभाषुपरा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह कक्षा 10 वीं की छात्रा है और वह अपने घर में सो रही थी। तभी पडौस के गांव के आरोपी सचिन धाकड और धमेन्द्र धाकड निवासी पाडरखेडा थाना गोपालपुर उसके घर आ गए। जहां दोनों किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए।
दोनों आरोपी किशोरी को अपने साथ बाईक पर बिठाकर शासकीय स्कूल सेवडा में ले गए। जहां आरोपी सचिन धाकड ने किशोरी के साथ रेप किया। जबकि उसका दूसरा साथी धर्मेन्द्र धाकड उसकी सुरक्षा में बाहर खडा रहा। उसके बाद आरोपी ने उसे अपने घर बापस छोड दिया। जब परिजनों ने किशोरी से पूछा कि कहा गई थी तो किशोरी ने पूरी घटना परिजनोें को बताई। परिजन तत्काल किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने किशोरी के बयानों के आधार पर दोनोें आरोपीयों के खिलाफ अपहरण,रेप और पोक्सो एक्ट की धाराओें में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

16 साल की 10वीं की छात्रा को बाइक पर बिठाकर ले गए, शासकीय स्कूल में किया रेप / Shivpuri news
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment