Holika Dahan 2023: देशभर में होली के पर्व को लेकर तैयारियां चल रही हैं. वहीं, शिवपुरी के ज्योतिषाचार्य विकास दीप शर्मा के मुताबिक, इस वर्ष होलिका दहन दो दिन (6 और 7 मार्च) मान्य है. हालांकि मंगलवार (7 मार्च 2023 ) को भद्रा रहित और उदय तिथि की मान्यता अनुसार, होलिका दहन का मुहूर्त श्रेष्ठ रहेगा. वहीं, होलिका दहन का मुहूर्त मंगलवार को शाम 6:31 से लेकर रात 8:58 तक रहेगा. इस शुभ मुहूर्त में आप पूजा कर सकते हैं.
बता दें कि इस साल पूर्णिमा तिथि पर भद्रा के कारण होलिका दहन तिथि को लेकर उलझन उत्पन्न हो रही है. साथ ही सवाल उठ रहा है कि होलिका दहन 6 मार्च को होगा या फिर 7 मार्च को? ज्योतिषाचार्य विकास दीप शर्मा के मुताबिक, फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 6 मार्च सुबह 4:17 मिनट पर शुरू होकर 7 मार्च सुबह 6:09 मिनट तक रहेगी. होलिका दहन प्रदोष काल में किया जाता है, इसलिए इस बार दहन का शुभ समय 7 मार्च को शाम 6 बजकर 31 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 58 मिनट तक रहेगा.
ज्योतिषाचार्य विकास दीप शर्मा ने बताया कि पौराणिक कथाओं के अनुसार भद्रा काल में होलिका दहन को अशुभ माना जाता है. यह होलिका दहन का दोष है. माना जाता है कि भद्रा के स्वामी यमराज होने के कारण इस योग में कोई भी शुभ कार्य वर्जित होता है. होलिका दहन भद्रा पुंछ में किया जा सकता है. इस बार होलिका दहन 7 मार्च को शुभ है. जबकि अगले दिन (8 मार्च) को रंग वाली होली खेली जाएगी.

Holika Dahan 2023: होलिका दहन कब है? शिवपुरी के ज्योतिषाचार्य विकास से जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पॉक्सो केस के आरोपी युवक की वन स्टॉप सेंटर के बाहर चप्पलों से पिटाई, शादी को लेकर हुआ हंगामा / Shivpuri News
- एसपी की जनसुनवाई में महिला ने पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, दहेज प्रताड़ना और कार्रवाई नहीं होने से थी परेशान / Shivpuri News
- टावर पर चढ़े युवक ने लगाया तहसीलदार पर झूठी एफआईआर का आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- 700 साल पुराने रास्ते पर दबंगों का कब्जा! 15 दिन से बंद मार्ग खुलवाने ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के दरबार, बच्चों का भविष्य अंधकार में / Shivpuri News
- 21 जून को टैक्सी लेकर निकला, 26 जून को मिली लाश: पत्नी ने दो युवकों पर जताया हत्या का शक, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News










Be First to Comment