शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र के बनगवां गांव में बीती रात एक ट्रैक्टर ने सड़क किनारे सो रहे जेसीबी के ड्राइवर और उसके बुआ के लड़के को कुचल दिया। इस हादसे में जेसीबी के ड्राइवर की मौत हो गई। साथ ही बुआ का लड़का गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे उपचार करैरा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। करैरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम बनगवां स्कूल के पास खेतों को सपाट करवाने का काम जेसीबी से कराया जा रहा था। बीते रात जेसीबी का ड्राइवर राहुल कुशवाह पुत्र उत्तम कुशवाह उम्र 19 वर्ष काम को खत्म करके जेसीबी के किनारे जमीन पर भाई अतरसिंह उम्र 13 वर्ष के साथ सोया हुआ था।
रात करीब 11-12 बजे के बीच एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने जमीन पर सोए हुए दोनों भाइयों पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना में जेसीबी ड्राइवर राहुल कुशवाह की मौत हुई है।
साथ ही राहुल के बुआ का लड़का आनंद गंभीर रूप से घायल हुआ। आनंद का उपचार करेरा के स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। करैरा थाना पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामला दर्ज कर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है।

JCB खड़ी करके सो रहे थे 2 भाई, ट्रैक्टर ने कुचला, एक की मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment