शिवपुरी: जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के पाड़ौदा गांव बीती रात हथियारबंद बदमाशों ने आदिवासियों के साथ मारपीट करते हुए घर के बाहर खड़े दो ट्रैक्टर छिनाकर ले गए। ट्रैक्टर मालिक की शिकायत पर तेंदुआ थाना पुलिस ने चोरी हुए ट्रैक्टरों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार राजेश धाकड़ निवासी ग्राम खरई द्वारा नर्सरी के पेड़ों में पानी डालने का काम किया जाता था इसके लिए राजेश ने एक ट्रैक्टर अपना और एक ट्रैक्टर खेरोना गांव के रहने वाले मोखम रावत का 600 रुपए रोज से किराए पर लिया था। दोनों ट्रैक्टर राजेश धाकड़ के ड्राइवर के गांव पाड़ौदा में ड्राइवर के घर के बाहर खड़े हुए थे।
रात 12 बजे अज्ञात चोरों द्वारा दोनों ट्रैक्टरों को ड्राइवर सहित उसके परिजनों के साथ मारपीट करते हुए छिना कर ले गए। ट्रैक्टर मालिक मौखम रावत के अनुसार ट्रैक्टरों को चुराने बोलेरो में सवार होकर हथियारबंद बदमाश आए हुए थे जिनके द्वारा आदिवासियों के साथ मारपीट भी की गई है। रात में ही ट्रैक्टर छिनाकर ले जाने की शिकायत तेंदुआ थाने में दर्ज करा दी गई थी। तेंदुआ थाना प्रभारी मनीष जादौन का कहना है कि ट्रैक्टरों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

घर के बाहर रखे दो ट्रैक्टर चोरी, रोकने पर मारपीट करके छिना ले गए ट्रैक्टर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment