शिवपुरी: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रवीन्द्र कुमार चौधरी ने शिवपुरी जिला अंतर्गत कानून व्यवस्था एवं जन सुरक्षा बनाये रखने के लिए शिवपुरी दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए संपूर्ण जिला शिवपुरी सीमा क्षेत्र अंतर्गत अवैधानिक रूप से विद्युत के उपयोग में सफेद तार व अमानक स्तर के विद्युत तार (केबिल) का उपयोग प्रतिबंधित किया है।
जारी आदेश के तहत शिवपुरी जिलांतर्गत अवैधानिक विद्युत का प्रयोग करने में सफेद तार का प्रायः उपयोग किया जाता है, जो कि मानक स्तर का न होकर घटिया गुणवत्ता का होता है एवं अन्य रंगों के तार भी मानक स्तर के नहीं होते हैं तथा विद्युत बिल की बकाया राशि के कारण कनेक्शन विच्छेदित करने पर एवं ट्रांसफॉर्मर पर बकाया राशि होने की स्थिति में न बदलने के कारण भी विच्छेदित किये जाते हैं। उसमें लम्बी-लम्बी दूरियों में कच्चे तार (सफेद तार) अमानक स्तर के उपयोग किये जाते हैं। जिसमें विद्युत दुर्घटनायें होने की संभावना बनी
रहती है। अविकसित कॉलोनी में भी कच्चे सफेद तार लम्बी-लम्बी दूरियों में अमानक स्तर के उपयोग होते हैं, क्योंकि वहां लाईनों पर आधारभूत संरचना नहीं है। जिस कारण जानमाल की हानि होने की प्रबल संभावना सदैव बनी रहती है एवं राजस्व की अत्यधिक हानि होती है। इस हेतु उक्त तारों को प्रतिबंधित करने हेतु समुचित दिशा-निर्देश जारी करने का अनुरोध किया गया है।
यह आदेश दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 में निहित प्रावधानों के अंतर्गत एक पक्षीय रूप से पारित किया जाता है। उक्त आदेश का उल्लंघन किये जाने की दशा में भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 तथा अन्य सुसंगत अधिनियमों के प्रावधानों के अंतर्गत दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। उक्त आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु समस्त अनुविभागीय दण्डाधिकारी, समस्त कार्यपालिक दण्डाधिकारी, समस्त थाना प्रभारी, महाप्रबंधक, एस.ई., तथा ए.ई. विद्युत विभाग जिला शिवपुरी को अधिकृत किया जाता है।

अवैधानिक रूप से विद्युत के उपयोग में सफेद तार व अमानक स्तर के विद्युत तार (केबिल) का उपयोग प्रतिबंधित / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पॉक्सो केस के आरोपी युवक की वन स्टॉप सेंटर के बाहर चप्पलों से पिटाई, शादी को लेकर हुआ हंगामा / Shivpuri News
- एसपी की जनसुनवाई में महिला ने पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, दहेज प्रताड़ना और कार्रवाई नहीं होने से थी परेशान / Shivpuri News
- टावर पर चढ़े युवक ने लगाया तहसीलदार पर झूठी एफआईआर का आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- 700 साल पुराने रास्ते पर दबंगों का कब्जा! 15 दिन से बंद मार्ग खुलवाने ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के दरबार, बच्चों का भविष्य अंधकार में / Shivpuri News
- 21 जून को टैक्सी लेकर निकला, 26 जून को मिली लाश: पत्नी ने दो युवकों पर जताया हत्या का शक, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News










Be First to Comment