शिवपुरी: कोलारस थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित गांधी पेट्रोल पंप के पास सरकारी कर्मचारी हादसे का शिकार हो गया। बाइक सवार कर्मचारी को कार ने मोड़ पर टक्कर मार दी। घायल को उपचार के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक जनपद पंचायत का रिटायर्ड कर्मचारी था। अस्पताल चौकी पुलिस ने जीरो पर मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
रिटायर्ड कर्मचारी प्रह्लाद सिंह नरवरिया कोलारस कस्बे से बाइक में गांधी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने के लिए निकले थे। इसी दौरान अवैध रूप से बनाई हुई फोरलेन हाईवे की क्रॉसिंग से पेट्रोल पंप की ओर मुड़े थे तभी सामने से आ रही एक कार MP 04 CZ9355 के ड्राइवर ने प्रह्लाद सिंह नरवरिया की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। कार की टक्कर से प्रह्लाद गंभीर रूप से घायल हो गई। तत्काल ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन प्रह्लाद सिंह नरवरिया ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
मौत की क्रॉसिंग बन चुकी है, जिम्मेदार बेखबर
गौरतलब है कि गांधी पेट्रोल पंप के पास फोरलेन हाईवे पर दोनों सड़कों के बीच मुरम डालकर एक अवैध क्रॉसिंग का निर्माण किया गया है यह निर्माण आज का नहीं है बरसों पहले भी इस हाईवे पर बनाई गई अवैध क्रॉसिंग के चलते कई हादसे हो चुके हैं। इससे पहले इसी फोरलेन हाईवे पर बनाई गई है। अवैध क्रॉसिंग का इस्तेमाल करते वक्त कोलारस कस्बे के रखने वाली रिटायर्ड आरआई मदनलाल लक्षकार की मौत हो चुकी है।
पूर्व में भी इस अवैध क्रॉसिंग की कई शिकायतें दर्ज कराई गई थी लेकिन जिम्मेदारों ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई और आज फिर एक बार इस अवैध क्रॉसिंग का इस्तेमाल करते वक्त एक और रिटायर्ड कर्मचारी की मौत हो गई। बताया गया है कि फोरलेन पर अवैध क्रॉसिंग व्यापारिक लाभ के चलते बनाई गई है।

अबैध क्रॉसिंग बनी मौत का कारण: कार ने बाइक को मारी टक्कर, रिटायर्ड कर्मचारी की मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment