शिवपुरी: जिले के नरवर कस्बे में लोढी माता मंदिर के पास प्राइवेट क्लीनिक संचालित करने वाले आरएमपी डॉक्टर द्वारिका प्रसाद कुशवाह को कुछ लोगों ने जमीनी विवाद के चलते 24 घंटे में नरवर छोड़ने की धमकी दी और उनके साथ गाली गलौज की। जिसकी शिकायत उन्होंने नरवर थाने में दर्ज कराई है।
यहां पुलिस ने तीन नामजद आरोपी पवन कुशवाह, अमरचंद्र उर्फ कल्लू कुशवाह और पर्वत सिंह कुशवाह सहित अन्य लोगों के खिलाफ भादवि की धारा 294, 506, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
डॉ. द्वारिका प्रसाद पुत्र किशनलाल कुशवाह निवासी वार्ड क्रमांक 10 ने थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि 26 फरवरी की दोपहर करीब डेढ़ बजे वह लोढ़ी माता मंदिर के पास स्थित क्लीनिक पर बैठा था, तभी नरवर के रहने वाले पवन कुशवाह, अमरचंद्र कुशवाह और पर्वतसिंह सहित 10 से 15 लोग वहां आए और उन्होंने पुराने जमीनी विवाद को लेकर उनके साथ गाली गलौज की।
साथ ही उन लोगों ने मेरे प्लॉट पर लगी तार फेंसिंग को भी तोड़ दिया। जब मैंने उन्हें रोका तो आरोपियों ने उन्हें धमकी दी कि वह 24 घंटे में नरवर छोड़ दे। नहीं तो अपनी जान से हाथ धो बैठेगा। इसके बाद आरोपी वहां से चले गए। आरोपियों के साथ उनका जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। जिन लोगों को वह जानते हैं, उन्होंने नामजद रिपोर्ट की है। जबकि उनके साथ अन्य लोग थे, उन्हें वह नहीं जानता है। पुलिस ने मामले में प्रकरण कायम कर विवेचना प्रांरभ कर दी है।

डॉक्टर को 24 घंटे में क़स्बा छोड़ने की धमकी मिली, क्लीनिक पर मिली धमकी, मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पॉक्सो केस के आरोपी युवक की वन स्टॉप सेंटर के बाहर चप्पलों से पिटाई, शादी को लेकर हुआ हंगामा / Shivpuri News
- एसपी की जनसुनवाई में महिला ने पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, दहेज प्रताड़ना और कार्रवाई नहीं होने से थी परेशान / Shivpuri News
- टावर पर चढ़े युवक ने लगाया तहसीलदार पर झूठी एफआईआर का आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- 700 साल पुराने रास्ते पर दबंगों का कब्जा! 15 दिन से बंद मार्ग खुलवाने ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के दरबार, बच्चों का भविष्य अंधकार में / Shivpuri News
- 21 जून को टैक्सी लेकर निकला, 26 जून को मिली लाश: पत्नी ने दो युवकों पर जताया हत्या का शक, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News










Be First to Comment