शिवपुरी के कलेक्टर जनसुनवाई में आज ग्राम पंचायत खोरघार के सरपंच मलखान जाटव ने पूर्व सचिव पहलवान सिंह रावत पर कई तरह के भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं और सरपंच ने जांच करने की मांग की है.
यह लगाए आरोप
1. आदर्श ग्राम योजना के तहत नाली निर्माण हरिजन वस्ती रामपुरा जिसकी राशी 160000 रुपये निकाल ली हैं लेकिन मौके पर कोई कार्य नहीं हुआ हैं।
2. आदर्श ग्राम योजना के तहत नाली निर्माण प्रधान मंत्री रोड से जनवेद जाटव के घर की ओर जिसकी राशी 280000 रुपये निकाल ली हैं लेकिन मौके पर कोई कार्य नहीं हुआ हैं।
3. आदर्श ग्राम में चौपाल निर्माण कार्य खरईभाट जिसकी राशी 180000 रुपये निकाल ली हैं. लेकिन मौके पर कार्य आज भी अधूरा पड़ा हैं।
4. नाली निर्माण कार्य प्रधान मंत्री सड़क से गौरव के घर की ओर राशी 400000 रुपये निकाल ली हैं लेकिन मौके पर कोई कार्य नहीं हुआ हैं।
5. चौपाल निर्माण भैरो बाबा खौरधार जिसकी राशी 180000 रुपये निकाल ली हैं लेकिन मौके पर कार्य आज भी अधूरा पड़ा हैं।
6. चौपाल निर्माण कांकरे वस्ती पहलेगाँव जिसकी राशी 180000 रुपये निकाल ली हैं लेकिन मौके पर कार्य आज भी अधूरा पड़ा हैं।
7. हैण्ड पम्प प्लेट फार्म निर्माण वरगद के पेड के पास पहलेगाँव जिसकी राशी 32000 रूपये निकाल लिये है लेकिन मौके पर कोई कार्य आज तक नहीं हुआ हैं।
8.हेण्ड पम्प प्लेट फार्म निर्माण प्राथमिक स्कूल पहलेगॉव जिसकी राशी 32000 रुपये निकाल लिये है लेकिन मौके पर कोई कार्य आज तक नहीं हुआ हैं।
9. हेण्ड पम्प प्लेट फार्म निर्माण माता मन्दिर खौरधार जिसकी राशी 32000 रुपये निकाल लिये है लेकिन मौके पर कोई कार्य आज तक नहीं हुआ हैं।
10. ग्राम ढकरौरा में सेग्रीकेशन शेड जिसकी राशी पूरी निकल चुकी हैं लेकिन आज भी वह अधूरा पड़ा हुआ हैं। कोई कार्यवाही नहीं की जा रही हैं।
11.ग्राम ढकरौरा में गौ-शाला का निर्माण का कार्य भी अधूरा पड़ा हैं.
12.सी.सी. रोड निर्माण स्कूल परिसर खौरघार की राशी निकाल ली गई हैं। लेकिन पूरी सी.सी. आज दिनांक तक नहीं डली हैं ।
13. ग्राम पंचायत खौरधार में एल.ई.डी. स्ट्रीट लाईट की 206350 रूपये राशी का भुगतान हो चुका हैं लेकिन गाँव में आज भी अंधेरा पड़ा हुआ हैं कि इतनी राशी की लाईट ग्राम खौरधार में कहां लगी हैं इसकी जाँच की जानी चाहिए।
14.ग्राम पंचायत खौरघार में वर्तमान में एक भी बौर बैल में मोटर नही डली हैं लेकिन कई बौर बैल की मौटरों का भुगतान सचिव पहलवान सिंह रावत ग्राम पंचायत खौरघार द्वारा किया गया हैं जिसकी जाँच की जानी चाहिए कि ग्राम पंचायत में कितनी मौटर रिकार्ड में दर्ज हैं क्योकि ग्राम पंचायत चुनाव के बाद मेरे द्वारा किसी भी वौर में एक भी मौटर नहीं देखी गई हैं आज ग्राम वासिओं को पानी के लिए दर वदर भटकना पड़ रहा हैं सभी मोटरों की जाँच कर पंचायत को सुपुर्द कराने की कृपा
करें।
15. ग्राम खौरधार में रामकुमार रावत के घर से हनुमान मन्दिर तक सी.सी. सड़क की जाँच कराने हेतु।
16. ग्राम खौरधार में कमलू शाक्य के घर से आंगन वाडी भवन तक सी.सी. सडक की जाँच कराने हेतु।
17.ग्राम खौरधार में शंकरजी के चबूतरा से पाल के घर तक सी.सी. सड़क की जाँच कराने हेतु।
18. सी.सी. रोड आदर्श ग्राम में कहाँ डाली गई हैं जिसकी राशी सचिव द्वारा निकाल ली गई हैं उसकी जाँच करने की मांग की हैं.

भ्रष्टाचार से भरी ग्राम पंचायत खोरघार: सरपंच ने पूर्व सचिव पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, जाँच की मांग की / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News





Be First to Comment