शिवपुरी: करैरा तहसील के पटवारी हल्का सिरसौद में ग्राम पंचायत सचिव के नाम पट्टे का मामला सामने आया है। क्षेत्रीय विधायक ने पंचायत सचिव के पट्टे को लेकर विधानसभा में प्रश्न लगा दिया है। विस प्रश्न के जरिए पूछा है कि मामले में सक्षम अधिकारी और पट्टा लेने वाले पर कार्रवाई कब तक की जाएगी। जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत सिरसौद के सचिव ज्ञानी प्रसाद शर्मा के नाम से सिरसौद में ही सर्वे नंबर 224/1 में पांच बीघा (एक हेक्टेयर) का पट्टा है। करैरा विधायक प्रागीलाल जाटव ने प्रश्न के माध्यम से पूछा है कि शासकीय सेवक को किस नियम के तहत पट्टा दिया गया है।
यह भी जबाव मांगा है कि शासकीय सेवा में रहते सामान्य वर्ग के व्यक्ति को शासकीय कृषि योग्य भूमि का पट्टा देने का प्रावधान है तो करैरा व नरवर तहसील में ऐसे किस-किस कर्मचारी को शासकीय भूमि पर पट्टा दिया गया है। किस नियम तहत पट्टा दिया गया है। साथ ही सचिव ज्ञानी प्रसाद शर्मा को एक हेक्टेयर का पट्टा नियम विरुद्ध है तो किस सक्षम अधिकारी ने दिया है। पट्टा है तो उनके खिलाफ व पट्टा लेने वाले के खिलाफ कार्रवाई कब तक की जाएगी। सिरसौद पंचायत सचिव ज्ञानी प्रसाद शर्मा का कहना है कि वह टोड़ा पिछोर के रहने वाले हैं और उन्हें सरकारी पट्टा साल 1994 में हुआ है।
जबकि वह साल 1995 में पंचायत सचिव बने थे। हालांकि सचिव शर्मा कहा कि पट्टे से संबंधित सबूत उनके पास मौजूद नहीं है। बता दें कि पंचायत सचिव ज्ञानी प्रसाद शर्मा का 30 दिसंबर 2022 को स्वयं के व्यय पर सिरसौद पंचायत में तबादला हुआ है। इससे पहले ग्राम पंचायत छितीपुर में थे।
सदन में 21 मार्च तक जबाव दिया जाना है
विस में तारांकित प्रश्न 209 के जरिए कांग्रेस विधायक प्रागीलाल जाटव ने जबाव मांगा है। प्रश्न का उत्तर 21 मार्च तक विधानसभा में देना है। इस विधानसभा प्रश्न से ना सिर्फ पंचायत सचिव ज्ञानी प्रसाद मुश्किल में पड़ते दिख रहे हैं, दूसरे अन्य कर्मचारी भी कार्रवाई की जद में आ सकते हैं।
जांच के बाद पता चलेगा कि पट्टा सही या गलत
पंचायत सचिव सिरसौद के पट्टे से संबंधित मामले को लेकर विधानसभा में प्रश्न लगा है। तहसीलदार जबाव भिजवा रहे हैं। जांच के बाद पता चलेगा कि पट्टा सही हुआ या गलत। फिर उसी जांच के आधार पर कार्रवाई की जा सकेगी।- दिनेश शुक्ला, एसडीएम करैरा

पंचायत सचिव के नाम पट्टा, विस में प्रश्न लगा-सक्षम अधिकारी व पट्टा लेने वाले पर कार्रवाई कब तक? / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पॉक्सो केस के आरोपी युवक की वन स्टॉप सेंटर के बाहर चप्पलों से पिटाई, शादी को लेकर हुआ हंगामा / Shivpuri News
- एसपी की जनसुनवाई में महिला ने पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, दहेज प्रताड़ना और कार्रवाई नहीं होने से थी परेशान / Shivpuri News
- टावर पर चढ़े युवक ने लगाया तहसीलदार पर झूठी एफआईआर का आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- 700 साल पुराने रास्ते पर दबंगों का कब्जा! 15 दिन से बंद मार्ग खुलवाने ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के दरबार, बच्चों का भविष्य अंधकार में / Shivpuri News
- 21 जून को टैक्सी लेकर निकला, 26 जून को मिली लाश: पत्नी ने दो युवकों पर जताया हत्या का शक, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News










Be First to Comment