शिवपुरी: जिले की कोलारस विधानसभा में विकास यात्रा के दौरान कुछ लोगों के द्वारा विकास यात्रा लेकर पहुचे अधिकारी-कमर्चारियों के साथ धक्का-मुक्की कर दी थी। इस दौरान मौके पर कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी भी मौजूद थे। आज शाम बदरवास जनपद सीईओ एलएन पिप्पल की शिकायत पर इंदार थाना पुलिस ने अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
जानकारी के अनुसार आज कोलारस विधानसभा की ग्राम पंचायत बामोरखुर्द में विधायक वीरेंद्र रघुवंशी सहित कर्मचारी-अधिकारी एवं क्षेत्रीय नेता विकास यात्रा लेकर पहुचे थे। कार्यक्रम के दौरान कुछ ग्रामीणों द्वारा विकास यात्रा में विधायक के विरोध में नारेबाजी करते हुए कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की कर दी थी। करीब 1 घंटे तक तमाशा चला था उसके बाद मौके पर पहुची पुलिस ने मामला शांत कराया था। एक घंटे तक शिविर में अफरा-तफरी का माहौल बन रहा था।
गौरतलब है कि कोलारस विधानसभा में निकाली गई विकास यात्रा में कई बार विवाद की स्थिति निर्मित हो चुकी है और आज फिर एक बार बामोरखुर्द पंचायत में असामाजिक तत्व द्वारा विकास यात्रा ने हंगामा कर दिया बदरवास जनपद सीईओ एलएन पिप्पल की शिकायत पर इंदार थाना पुलिस ने अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।

कोलारस में विकास यात्रा के दौरान धक्का मुक्की, विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के विरोध में चला ड्रामा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पॉक्सो केस के आरोपी युवक की वन स्टॉप सेंटर के बाहर चप्पलों से पिटाई, शादी को लेकर हुआ हंगामा / Shivpuri News
- एसपी की जनसुनवाई में महिला ने पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, दहेज प्रताड़ना और कार्रवाई नहीं होने से थी परेशान / Shivpuri News
- टावर पर चढ़े युवक ने लगाया तहसीलदार पर झूठी एफआईआर का आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- 700 साल पुराने रास्ते पर दबंगों का कब्जा! 15 दिन से बंद मार्ग खुलवाने ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के दरबार, बच्चों का भविष्य अंधकार में / Shivpuri News
- 21 जून को टैक्सी लेकर निकला, 26 जून को मिली लाश: पत्नी ने दो युवकों पर जताया हत्या का शक, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News










Be First to Comment