सिंहनिवास ग्राम पंचायत में जनभागीदारी आधारित 25 बीघा के तालाब का जीर्णोद्धार का काम शुरू हुआ
शिवपुरी: शिवपुरी जनपद के सिंहनिवास ग्राम पंचायत में पुष्कर धरोहर योजना अंतर्गत तालाब के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू हो गया है। शनिवार को यहां पर कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने पहुंचकर श्रमदान किया। श्रमदान में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणजन भी एकत्रित हुए। इस मौके पर कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि पुष्कर धरोहर योजना के अंतर्गत सिंहनिवास में इस तालाब के जीर्णोद्धार का काम पूरा होने के बाद यहां भूमिगत जल स्तर में बढ़ोतरी होगी। साथ ही यहां पर जलभराव होने पर पर्यटन की दृष्टि से भी यह तालाब आकर्षण का केंद्र रहेगा।
कलेक्टर ने कहा कि यह तालाब शिवपुरी- पोहरी मेन रोड से ही लगा हुआ है। आने वाले दौर में जब चीता प्रोजेक्ट के तहत बाहर से पर्यटक श्योपुर जाएंगे तो इसी रोड से निकलेंगे और यह तालाब उनके लिए आकर्षण का केंद्र होगा। कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि सिंहनिवास की जनता यहां इस तालाब निर्माण को लेकर जागरूक है और श्रमदान करने के लिए आगे आई है। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी ने कहा कि सिंहनिवास में 25 बीघा का तालाब यह तालाब है। पुष्कर धरोहर योजना अंतर्गत इस तालाब के जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है जिसके लिए स्थानीय जनभागीदारी आधार पर इस तालाब का जीर्णोद्धार होगा। जिसमें यशपाल रावत द्वारा 10 लाख रुपए की मशीनरी जीर्णोद्धार कार्य के लिए दी जाएगी। इस तरह अन्य लोगों के द्वारा भी जनभागीदारी पर कार्य कराने की इच्छा जताई गई है। इस मौके पर प्रशिक्षु आईएएस अरविंद शाह, एसडीएम अंकुर गुप्ता, आरईएस ईई राजीव पांडे, शिवपुरी जनपद अध्यक्ष, सरपंच सहित अन्य अधिकारीगण व ग्रामीणजन मौजूद रहे।

सिंहनिवास में पुष्कर धरोहर योजना में शुरू हुआ तालाब का जीर्णोद्धार, कलेक्टर ने किया श्रमदान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पॉक्सो केस के आरोपी युवक की वन स्टॉप सेंटर के बाहर चप्पलों से पिटाई, शादी को लेकर हुआ हंगामा / Shivpuri News
- एसपी की जनसुनवाई में महिला ने पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, दहेज प्रताड़ना और कार्रवाई नहीं होने से थी परेशान / Shivpuri News
- टावर पर चढ़े युवक ने लगाया तहसीलदार पर झूठी एफआईआर का आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- 700 साल पुराने रास्ते पर दबंगों का कब्जा! 15 दिन से बंद मार्ग खुलवाने ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के दरबार, बच्चों का भविष्य अंधकार में / Shivpuri News
- 21 जून को टैक्सी लेकर निकला, 26 जून को मिली लाश: पत्नी ने दो युवकों पर जताया हत्या का शक, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News










Be First to Comment