शिवपुरी: पुलिस थाना गोवर्धन पर फरियादी कल्याण धाकड़ निवासी ग्राम खैरवानी थाना गोवर्धन जिला शिवपुरी ने दिनांक 09.12.20222 को जेएएच ट्रामा सेन्ट्रर ग्वालियर मे मजरुब किरन धाकड , ईश्वरलाल धाकड , मित्ती बाई धाकड के मौखिक रिपोर्ट की थी कि आरोपी सोनेराम कुशवाह , मुकेश कुशवाह , सुनील कुशवाह, धारा कुशवाह , सुरेश कुशवाह सभी ने एक राय होकर जमीनी विवाद के ऊपर से रास्ते मे निकलने पर जान से मारने की नीयत से कुल्हाडी, फरसा, लोहे की छड एवं लाठी से मारपीट कर घायल करने की रिपोर्ट की थी जिस पर से पुलिस थाना गोवर्धन पर अपराध क्रमांक 112/2022 धारा 307,341,324,294,147,148,149 भादवि इजाफा धारा 325 भादवि का प्रकरण पंजीबंद्ध कर विवेचना मे लिया गया प्रकरण मे सभी आरोपीगण वक्त घटना दिनांक से फरार हो गये थे जिनकी गिरफ्तारी हेतु लगातार पुलिस टीम विजयपुर जिला श्योपुर, एवं रामपुर जिला मुरैना एवं उनके स्थाई निवास ग्राम सेमरी सिमरोदा थाना कैलारस जिला मुरैना आदि जगह पर फरार आरोपीगणों की गिरफ्तारी के लगातार प्रयास कर रही थी फरार आरोपीगणों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा प्रत्येक पर 2000 – 2000 रुपये का ईनाम घोषित किया गया था । प्रकरण के दो फरार आरोपीयों को दिनाँक 03.02.2023 को गिरफ्तार किया जा चुका है एवं अन्य फरार तीन आरोपीगण करीबन दो माह से अपना निवास स्थान छोड़कर श्योपुर जिले तरफ फरार हो गये थे. प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सिंह चंदेल द्वारा आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु आदेशित किया गया था। पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश के पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रवीण कुमार भूरिया, एसडीओपी पोहरी श्री एस. एस. मुमताज के निर्देशन में मुखविर सूचना पर से दिनांक 24.02.2023 को तीन आरोपियों को सिद्धपुरा गसवानी के जंगल से गिरफ्तार किया जाकर घटना मे प्रयुक्त आलाजरर बरामद किये गये है।
फरार आरोपीगणों की गिरफ्तारी मे उनि रघुवीर सिंह धाकड थाना प्रभारी गोवर्धन, आर. 83 जितेन्द्र सिह जाट, आर. 127 लालसिंह भील, आर. 179 हुकुम सिह रावत की अहम भूमिका रही।

दो माह से फरार हत्या के प्रयास के तीन ईनामी आरोपियों को किया गिरफ्तार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पॉक्सो केस के आरोपी युवक की वन स्टॉप सेंटर के बाहर चप्पलों से पिटाई, शादी को लेकर हुआ हंगामा / Shivpuri News
- एसपी की जनसुनवाई में महिला ने पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, दहेज प्रताड़ना और कार्रवाई नहीं होने से थी परेशान / Shivpuri News
- टावर पर चढ़े युवक ने लगाया तहसीलदार पर झूठी एफआईआर का आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- 700 साल पुराने रास्ते पर दबंगों का कब्जा! 15 दिन से बंद मार्ग खुलवाने ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के दरबार, बच्चों का भविष्य अंधकार में / Shivpuri News
- 21 जून को टैक्सी लेकर निकला, 26 जून को मिली लाश: पत्नी ने दो युवकों पर जताया हत्या का शक, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News










Be First to Comment