शिवपुरी: मध्यप्रदेश शासन की 2006 में प्रारंभ हुई मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सामान्य परिवारों की कन्याओं के लिए बहुत ही लाभप्रद साबित हो रही है। इस योजना में मध्यप्रदेश की मूल निवासी कन्या जिसकी उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी हो, सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अपना आवेदन करने के उपरांत इस योजना का लाभ ले सकती हैं। जिसमें विवाह संपन्न कराने की समस्त व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी मध्यप्रदेश शासन लेती है।
साथ ही 38 हजार रुपए की राशि की सामग्री एवं 11 हजार रुपए का चेक राशि वर-वधु को दी जाती है। जनपद पंचायत खनियाधाना के सीतापाठा में संपन्न हुए विवाह समारोह में अलमारी, पलंग, एलईडी टीवी, रजाई गद्दा सहित कुर्सियां टेबल, सिलाई मशीन, सीलिंग फैन एवं ज्वेलरी में चांदी का मंगलसूत्र, पायल, बिछिया इत्यादि सामग्री प्रत्येक जोड़े को प्रदान की गई।
इस अवसर पर ब्राह्मणों द्वारा वैदिक विधि, मंत्र उच्चारण करते हुए विधिवत विवाह संपन्न कराया गया। महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर भगवान शंकर की बारात नगर के समीप ग्राम पोटियाई के शिव मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न स्थानों से होती हुई, सीतापाठा के रमणीय पर्वतीय क्षेत्र में पहुंचकर भगवान भूतभावन महादेव का विवाह माता पार्वती से संपन्न हुआ।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जनपद पंचायत खनियाधाना के अंतर्गत 17 कन्याओं के सामूहिक विवाह कार्यक्रम बड़ी ही धूमधाम से संपन्न किए गए। सीतापाठ में भगवान शिव के विवाह के साथ ही 17 जोड़ो का विवाह कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ।जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रामप्रसाद गोरसिया एवं सानू तिवारी तथा कर्मचारियों ने समस्त व्यवस्थाएं विधिवत रूप संभाली। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि गण अरविंद लोधी,संजय शर्मा, परमाल सिंह यादव, सत्यम पांडे, रानू महाराज, हेमंत सिंह राजपूत एवं विभिन्न पंचायतों के सरपंच एवं बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सीतापाठ में 17 कन्याओं का विवाह हुआ संपन्न / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नामजद एफआईआर नहीं तो आर-पार! एसपी कार्यालय के बाहर कांग्रेस का चार दिवसीय धरना / Shivpuri News
- चार हत्याओं के गवाह परिवार की सुरक्षा हटने से मचा हड़कंप, एसपी से लगाई जान बचाने की गुहार / Shivpuri News
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पॉक्सो केस के आरोपी युवक की वन स्टॉप सेंटर के बाहर चप्पलों से पिटाई, शादी को लेकर हुआ हंगामा / Shivpuri News
- एसपी की जनसुनवाई में महिला ने पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, दहेज प्रताड़ना और कार्रवाई नहीं होने से थी परेशान / Shivpuri News
- टावर पर चढ़े युवक ने लगाया तहसीलदार पर झूठी एफआईआर का आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- 700 साल पुराने रास्ते पर दबंगों का कब्जा! 15 दिन से बंद मार्ग खुलवाने ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के दरबार, बच्चों का भविष्य अंधकार में / Shivpuri News
- 21 जून को टैक्सी लेकर निकला, 26 जून को मिली लाश: पत्नी ने दो युवकों पर जताया हत्या का शक, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News









Be First to Comment