शिवपुरी के दिनारा कस्बे में अवैध मुरम की खदान पर एक मजदूर की मौत के बाद प्रशासन चेता है। करैरा तहसीलदार ने आज अवैध मुरम से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है हालांकि ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से भागने में सफल रहा।
करैरा तहसीलदार अजय परसाडिया ने बताया कि उन्हें कई बार शिकायत मिली थी ग्राम चौका क्षेत्र में लगातार अवैध रुप से मुरम का उत्खनन किया जा रहा है इसी के चलते कि आज वह ग्राम चौका क्षेत्र में भ्रमण पर निकले थे इसी दौरान उन्हें टोडा-करैरा हाइवे पर मुरम से भरा हुआ एक लाल रंग का महेंद्रा ट्रैक्टर दिखाई दिया था। ट्रैक्टर के ड्राइवर को रोकने का प्रयास किया था लेकिन वह नहीं रुका, मुरम से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली का पीछा किया तो करीब एक किलोमीटर दूर ड्राइवर ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़ कर भाग निकला। मुरम से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को फिलहाल करैरा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली में नंबर अंकित नहीं है ट्रैक्टर मालिक की पड़ताल की जा रही है।
गौरतलब है कि बीते गुरुवार पुराना दिनारा के पास मुरम की खदान से अवैध रुप से मुरम खोद रहे 3 लोग मुरम की खदान के ऊपरी हिस्से के ढह जाने से खदान में दब गए थे। इस घटना में एक मजदूर राजाराम आदिवासी की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद प्रशासन एक्शन मोड़ में नजर आ रहा है आज करैरा तहसीलदार अजय परसाडिया ने एक अवैध मुरम का परिवहन करते एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की जब्ती की कार्रवाई की है। तहसीलदार का कहना है कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

मुरम धसकने से हुई युवक की मौत के बाद चेता प्रशासन, अबैध मुरम कर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को तहसीलदार ने किया जप्त / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment