शिवपुरी: सर्किल जेल में हत्या के आरोप में बंद दो विचाराधीन कैदी मोहर सिंह मोगिया और गौरव जाटव ने जेल की दीवार फलांग कर भागने का प्रयास किया लेकिन जेल प्रहरियों की सतर्कता से वह दोनों कैदियों को भागने से पहले ही पकड़ लिया। जिनके खिलाफ जेल प्रहरी जितेंद्र शर्मा ने सिटी कोतवाली में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 224 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी गौरव पुत्र हाकिम जाटव के खिलाफ सिरसौद थाने में हत्या की धारा 302, 307, 201, 450 और 34 के तहत मामला दर्ज हुआ था। जबकि अन्य आरोपी मोहर सिंह पुत्र मांगीलाल मोगिया के खिलाफ भादवि की धारा 302, 201 के तहत एफआईआर दर्ज हुई थी और दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई और 16 जनवरी 2022 से दोनों आरोपी शिवपुरी की सर्किल जेल में बंद हैं।
दोनों आरोपियों ने जेल से भागने की पहले ही योजना बना ली थी इज़के बाद योजनाबद्ध तरीके से जब गुरुवार की शाम जब जेल बंद की प्रक्रिया चल रही थी। तभी दोनों आरोपी जेल की आंतरिक दीवार फांदकर बाहरी दीवार के बीच भाग पर आ गए। जहां उन्होंने नाली को ढकने के लिए बनी लोहे की ग्रिल को बाहरी दीवार से सटाकर भागने का प्रयास किया। लेकिन उस समय जेल प्रेहरी वहां गश्त करने आए। जिन्होंने दोनों को तत्काल पकड़ लिया।
इस दौरान आरोपी मोहर सिंह हड़बड़ी में गिर गया और उसके पैर पर लोहे की ग्रिल गिरने से चोट आ गई। जिसे उपचार के लिए जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद दोनों के खिलाफ शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई गई। जहां पुलिस ने मध्यप्रदेश जेल नियमावली 1968 के नियम 331(4) के अनुसार भागने का प्रयास करने वाले विचाराधीन कैदियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 224 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया।

सर्किल जेल से भागने की योजना बनाई: जेल प्रहरियों की सतर्कता से भागने की कोशिश नाकाम / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment