पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति सास ससुर और ताऊ ससुर के खिलाफ दर्ज किया केस
पोहरी: पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले भटनावर गांव में एक नवविवाहिता को दहेज के लिए उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरा ना होने पर महिला को बेरहमी से पीटा। जिसके बाद उन्होंने उसे घर से बाहर निकाल दिया। शुक्रवार को महिला ने अपने माता-पिता के साथ पोहरी थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने पति सास ससुर और ताऊ ससुर के विरुद्ध मारपीट सहित दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गसमानी कस्बे की रहने वाली 23 वर्षीय पीड़ित महिला रूबी शाह शुक्रवार को अपने माता पिता के साथ पोहरी थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसके ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी ना कर पाने की वजह से उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसकी शादी 2 साल पहले भटनावर के जावेद शाह से हुई थी। शादी के डेढ़ साल तक तो सब कुछ ठीक रहा लेकिन पिछले 6 महीने से पति सास ससुर और ताऊ ससुर मायके से 2 लाख रूपए और एक मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। बीते रोज इसी मांग को लेकर पति जावेद ने उसकी डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी। आस-पड़ोस के लोगों ने उसे बचाया। जिसके बाद पड़ोसियो की मदद से अपने पिता को पूरी जानकारी दी,उसके बाद गसमानी से माता-पिता ने पहुँचकर अस्पताल में भर्ती कर उसका इलाज कराया। पुलिस ने पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर से पति जावेद शाह सास शकीला ससुर हमीद और ताऊ ससुर गट्टी शाह के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की धारा 294,323,506,34 आईपीसी और 498ए के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दहेज की मांग पूरी ना होने पर नवविवाहिता के साथ हैवानियत पति ने बेरहमी से पीटकर घर से निकाला / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment