शिवपुरी: करैरा कस्बे में एक दुकानदार को सल्फास बेचना महंगा पड़ गया। दरसअल करैरा कस्बे के रहने वाले एक युवक ने कुछ माह पहले अज्ञात कारणों से एक दुकान से खरीदकर सल्फास खा लिया था। इसके बाद युवक की मौत हो गई थी। मौत से पहले युवक ने अपने बयानों में सल्फास खरीदने वाली दुकान का पता बता दिया था। जांच के बाद अब करैरा थाना पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
दुकानदार को सल्फास बेचना पड़ा महंगा
जानकारी के अनुसार करैरा कस्बे के चांद दरवाजा के पास रहने वाले एक युवक समीर पुत्र सलीम खान ने 27 अक्टूबर 2022 को सल्फास खा लिया था। समीर की इलाज के दौरान ग्वालियर में मौत हो गई थी। इस दौरान पुलिस ने मृतक समीर खान के बयान दर्ज किए। जिसमें उसने वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान बताया कि उसने राजेंद्र जैन उर्फ टकला की दुकान से यह सल्फास खरीद कर खा लिया था। इसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गई थी। समीर को इलाज के लिए ग्वालियर के लिंक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां समीर की उपचार के दौरान मौत हो गई थीं।
इस मामले में करैरा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के परिजनों के कथन लिए थे। जिसमें मृतक के पिता सलीम खां, मां रूकसाना बानो, भाई साहिल खान और साक्षी इमरान खान व सहबाज उर्फ सिकंदर खान से पूछताछ की गई थी। परिजनों के बयानों के बाद पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची कि आरोपी राजेंद्र जैन के पास सल्फास बेचने का लायसेंस नहीं था। उसने बिना किसी लायसेंस के लापरवाहीपूर्वक सल्फास की गोलियां बेची हैं। जिस कारण समीर की जान चली गई। इस मामले में करैरा थाना पुलिस ने राजेंद्र जैन के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

सल्फास बेचना पड़ा महंगा: युवक की मौत के बाद दुकानदार पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment