शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने के मामले को लेकर लोगों में आक्रोश है.गुरुवार की रात शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया पीड़िता के गांव पहुंचे.प्रभारी मंत्री ने यहां पीड़िता के परिजनों से बात कर उन्हें ढांढस बंधाया और सरकार से हर संभव मदद का आश्वासन दिया.प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने पीड़िता के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी पीएम
आवास योजना के तहत घर और संबल योजना से 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता के साथ मुख्यमंत्री सहायता कोष से भी आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है.
सदमे से बाहर नहीं निकल पा रही मां:
दरअसल करैरा थाना क्षेत्र के बड़ौरा गांव में 10 फरवरी को एक 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म कर उसकी गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी.हालांकि पुलिस ने 2 दिन में ही इस घटना को अंजाम देने वाले नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था.लेकिन 6 साल की मासूम के जाने के बाद परिवार सदमे से बाहर नहीं निकल पा रहा है.
घटना से लोगों में आक्रोश:
6 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की घटना से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है.बीते दिन सैकड़ों लोगों ने करैरा में आक्रोश रैली निकालकर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने और दुष्कर्मी को फांसी दिए जाने की मांग की थी.जिसके बाद कलेक्टर ने पीड़ित परिवार को ₹50000 की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई थी.
मंत्री ने लोगों को दी मासूमों का ध्यान रखने की हिदायत:
प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने परिवार को आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ खड़ी है उन्हें किसी से भी डरने की आवश्यकता नहीं है मंत्री ने एसपी राजेश सिंह चंदेल को निर्देश दिए इस मामले में वह प्राथमिकता से कार्य करें.मंत्री ने इस मौके पर सभी बच्चों के पालकों से कहा कि मासूम बच्चों का खेलते वक्त आने-जाने का ध्यान रखना जरूरी है.

6 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला: पीड़िता के गांव पहुंचे प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया घर नौकरी और आर्थिक सहायता का ऐलान
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment