शिवपुरी विकासखंड के दूधियों ने शहर में दूध सप्लाई की न करने की ठान ली है। शिवपुरी विकासखंड के सभी दूरियों ने आज चिंता हरण मंदिर पर एक बैठक आयोजित कर यह फैसला लिया है और एक ज्ञापन शिवपुरी कलेक्टर के नाम सौंपा है।
दूधियों का कहना है कि जब तक उन्हें दूध का भाव 50 रुपए प्रति लीटर नहीं मिलता तब तक वह शहर के डेरियों और घरों में होने वाली सप्लाई को रोक देंगे। गौरतलब है कि बीते 3 फरवरी को दूधियों ने शहर में दूध के दाम 10 रुपए बढ़ाने की मांग की थी उस समय दूध विक्रेता व्यापारी संघ ने 15 फरवरी से दूध के दाम 5 रुपए बढ़ाने का आश्वासन दिया लेकिन जब 15 फरवरी से दूध के दाम नहीं बड़े तो एक बार फिर दूधियों ने कल शुक्रवार से हड़ताल पर चले जाएगें।
दूधियों का कहना है कि उन्हें 40 रुपए प्रति लीटर दूध का भाव मिल रहा है। जबकि मंहगाई लगातार बढ़ रही है। भूसा, चारा, दाना मवेशियों का उपचार उन्हें महंगा साबित हो रहा है। बढ़ती महंगाई को देखते हुए सभी दूधियों ने दूध के दाम 40 रुपए से बढ़ा कर 50 रुपए प्रति लीटर किए जाने की मांग की है। इसी के चलते सभी शिवपुरी विकासखंड के दूधियों ने यह फैसला लिया है कि जब तक उनके दूध का दाम 40 रुपए से बढ़ाकर 50 रुपए प्रति लीटर नहीं हो जाता तब तक वह शिवपुरी शहर को होने वाली सप्लाई को सोमवार से बंद कर देंगे।
दूधिया संघ की आयोजित हुई बैठक में यह भी फैसला लिया गया है कि शहर में वह अन्य विकासखंड से दूध की सप्लाई नहीं होने देंगे। ऐसे में अगर कोई चोरी छुपे दूध की सप्लाई करते पकड़ा जाता है तो उस पर 5100 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। दूधियों का कहना है कि केमिकल युक्त दूध की सप्लाई में वह कोई रुकावट पैदा नहीं करेंगें साथ अगर इमरजेंसी में अगर जिला अस्पताल में जितनी भी दूध की मांग होगी। वह निशुल्क उपलब्ध करा दी जाएगी।
दूध विक्रेता व्यापारी संघ के अध्यक्ष आंनद राठौर का कहना है कि दूध के दाम एकाएक दस रुपए बढ़ाना मुनासिब नहीं है। एकाएक दूध के दाम बढ़ने के बाद इसका सीधा असर जनता पर पड़ेगा। अभी फिलहाल दो रुपए दाम बढ़ाने के लिए दूध विक्रेता व्यापारी संघ ने सहमति दी है और होली बाद और दो रुपए बढ़ाए जाने पर भी सहमति बनी है। इसके लिए दूध विक्रेता व्यापारी संघ दूधिया संघ के साथ बैठक करने को तैयार है।

जरूरी खबर: कल से नहीं होंगी दूध की सप्लाई, 50 रुपए की कर रहे मांग / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment