शिवपुरी में 17 फरवरी को राष्ट्रीय संत भारत दास आचार्य महाराज का होगा अभिनंदन
भारतवर्ष के विभिन्न प्रांतों मे अभी तक कर चुके हैं 107 श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ पूर्ण, अब 108 वां महायज्ञ होगा वृंदावन में
शिवपुरी। राष्ट्रीय संत, परम पूज्य संत 108 स्वामी श्री भरतदासाचार्य जी महाराज का आगमन शिवपुरी में हुआ है। शिवपुरी में राष्ट्रीय संत भरतदास आचार्य जी का स्वागत उनके भक्तजनों द्वारा किया गया। गुना से शिवपुरी पधारने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान शिवपुरी में गांधी कॉलोनी में पूर्व पार्षद विष्णु राठौर के निवास पर उनका स्वागत किया गया। श्री वैष्णव आश्रम शिष्य परिवार से जुड़े हुए सदस्यों ने बताया कि राष्ट्रीय संत श्री भरत दास आचार्य जी के संकल्प अनुसार भारतवर्ष के विभिन्न प्रांतों मे 107 श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ पूर्ण होने के उपरांत 108 वां “अति विशिष्ट अपार एवं भव्य 108 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ” श्री धाम वृंदावन में 19 नवंबर 2023 से 27 नवंबर 2023 तक आयोजित होने जा रहा है | इसी क्रम में राष्ट्रीय संत भरत दास आचार्य शिवपुरी के अपने भक्तजनों को उक्त कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए शिवपुरी पधारे हैं। इसी क्रम में 17 फरवरी को शिवपुरी में होटल पीएस रेजिडेंसी में राष्ट्रीय संत भरत दास आचार्य महाराज का स्वागत, वंदन, अभिनंदन किया जाएगा। उनके आगमन को लेकर भक्तजनों में उत्साह का माहौल है। श्री वैष्णव आश्रम शिष्य परिवार से जुड़े सदस्यों ने बताया कि संत भरतदासाचार्य महाराज द्वारा संकल्पित 108 श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की श्रंखला में 81वा श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं त्रिवेणी संगम नवंबर 2004 को गांधी पार्क शिवपुरी में संपन्न हुआ था | शिवपुरी में वर्ष 2004 में हुए इस महायज्ञ के दौरान बड़ी संख्या में भक्तजनों का जुड़ाव श्री भरत दास आचार्य महाराज से हुआ। भक्तजनों ने बताया कि उपरोक्त क्रम में अखिल भारतीय यज्ञ प्रचारक संस्थान, श्री वैश्णव आश्रम ब्रह्म कुंड वृंदावन निवासी यज्ञ मर्मज्ञ प्राचीन ऋषि परंपरा के संवाहक परम पूज्य संत108 स्वामी श्री भरतदासाचार्य जी महाराज धर्म संदेश हेतु पुनः शिवपुरी पधारे हैं । अब पूज्य गुरु जी का “स्वागत सम्मान अभिनंदन समारोह” भगवान शिव की नगरी शिवपुरी में शिवरात्रि की पूर्व बेला पर 17 फरवरी 2023 को दोपहर 11:00 बजे होटल पीएस रेजिडेंसी ग्वालियर बायपास पर आयोजित किया गया है। उसमें सभी धर्म प्रेमी बंधुओं को आमंत्रित किया गया है। शिवपुरी पधारने पर राष्ट्रीय संत श्री भरत दास आचार्य महाराज ने पत्रकारों से चर्चा में बताया कि उन्होंने मानव कल्याण के लिए 108 यज्ञ करने का संकल्प लिया था। अब इसी क्रम आने वाली 19 से 23 नवंबर 2023 को 108 वां यज्ञ वृंदावन में होगा। इसके लिए वे शिवपुरी में अपने भक्तजनों को और धर्म प्रेमी बंधुओं को आमंत्रित करने के लिए आए हैं।

राष्ट्रीय संत भरत दास आचार्य महाराज शिवपुरी आए, भक्तजनों ने किया स्वागत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment