शिवपुरी: जिले के पोहरी के परियोजना अधिकारी पर एक महिला ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनवाने के एवज में तीन लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है तीन लाख रुपए लेने के बाद सीडीपीओ ने उसकी नोकरी नहीं लगवाई। महिला का कहना है कि अगर सीडीपीओ ने पैसे वापिस नहीं लौटाए तो वह सीडीपीओ के निवास के सामने आत्मदाह कर लेगी। पैसों से लेनदेन से संबंधित सीडीपीओ और महिला की मां के बीच हुई वार्तालाप का एक ऑडियो भी वायरल हुआ है।
ये था मामला
जानकारी के अनुसार ग्राम मारौरा अहीर निवासी पूजा पुत्री शिवलाल शाक्य ने वर्ष 2021 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिए आवेदन किया था। पूजा शाक्य ने आवेदन में अपना आधार कार्ड, वोटर कार्ड, समग्र परिवार आईडी, मतदाता सूची, मूल निवासी, कक्षा 10, 12 व बीए स्नातक की अंक सूचियां, जाति प्रमाण पत्र बीपीएल कार्ड, राशन कार्ड की छायाप्रति लगाई थीं। प्रार्थिया को अंतिम सूची में स्थान नहीं दिया गया। प्रार्थिया के अनुसार उसे सिर्फ 47.5 अंक प्रदान किए गए जबकि नियमानुसार उसे स्नातक के 10 अंक और जाति प्रमाण पत्र के 5 अंक और मिलना चाहिए थे। पूजा का आरोप है कि सीडीपीओ नीरज गुर्जर ने उससे संपर्क कर उसकी नियुक्ति के एवज में तीन लाख रुपये भी लिए थे। पूजा के अनुसार जब सीडीपीओ ने उसकी नियुक्ति सुनिश्चित कराने का दावा किया तो उसके पिता ने तीन लाख रुपये वर्ष 2021 में ही यह सोच कर दे दिए कि बेटी की नौकरी लग जाएगी। जबकि अनंतिम सूची में उसे चौथे स्थान पर रखा गया।
सीडीपीओ का ऑडियो वायरल
पूजा के अनुसार जब उसका चयन नहीं हुआ तो उसकी मां ने सीडीपीओ नीरज गुर्जर के मोबाइल पर फोन लगा कर पैसे वापस करने के लिए बोला तो उन्होंने खुद के विकास यात्रा में व्यस्त होने का हवाला देते हुए यह कह दिया कि वह विकास यात्रा खत्म होने के बाद उसके घर आकर उससे बात करेंगे। सीडीपीओ ऑडियो रिकॉर्डिंग में पूजा की मां से यह कहते हुए भी सुनाई दे रहे हैं कि आप पप्पू से बात कर लेना मैंने उसे सब बता दिया है। ऑडियो में हुई वार्तालाप में स्पष्ट हो रहा है कि उक्त मामले में दोनों के बीच नौकरी को लेकर कोई महत्वपूर्ण बात हुई है।
सीडीपीओ का यह है कहना
इस पूरे मामले में सीडीपीओ नीरज गुर्जर ने युवती के आरोपों को निराधार बताया। सीडीपीओ का कहना है कि जब किसी अभ्यर्थी का चयन नहीं होता है तो वह इसी प्रकार आरोप लगाते हैं। हालांकि सीडीपीओ ने महिला से हुई बात से इंकार नहीं किया। उनका कहना था कि उन्हें ध्यान नहीं उन्होंने किस बात पर क्या कहा था और किस बात पर हां भरी थी।
पैसे वापस नहीं किए तो करूंगी आत्मदाह
पूजा शाक्य का कहना है कि सीडीपीओ अब उसे उसके रिश्तेदार दीपक से फोन लगवा कर धमकी दिलवा रहा है कि अगर उसने शिकायत वापस नहीं ली तो वह उसके पैसे खा जाएगा। पूजा का कहना है कि अगर नीरज गुर्जर ने उसके पैसे वापस नहीं किए तो वह सीडीपीओ के बंगले के सामने आत्मदाह कर लेगी, क्योंकि उसने तो तीन लाख रुपये कर्ज लेकर उसे दिए हैं।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनाने के नाम वसूले तीन लाख, अब नहीं लौटा रहे वापस, महिला बोली-करूंगी आत्महत्या, ऑडियो वायरल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नामजद एफआईआर नहीं तो आर-पार! एसपी कार्यालय के बाहर कांग्रेस का चार दिवसीय धरना / Shivpuri News
- चार हत्याओं के गवाह परिवार की सुरक्षा हटने से मचा हड़कंप, एसपी से लगाई जान बचाने की गुहार / Shivpuri News
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पॉक्सो केस के आरोपी युवक की वन स्टॉप सेंटर के बाहर चप्पलों से पिटाई, शादी को लेकर हुआ हंगामा / Shivpuri News
- एसपी की जनसुनवाई में महिला ने पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, दहेज प्रताड़ना और कार्रवाई नहीं होने से थी परेशान / Shivpuri News
- टावर पर चढ़े युवक ने लगाया तहसीलदार पर झूठी एफआईआर का आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- 700 साल पुराने रास्ते पर दबंगों का कब्जा! 15 दिन से बंद मार्ग खुलवाने ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के दरबार, बच्चों का भविष्य अंधकार में / Shivpuri News
- 21 जून को टैक्सी लेकर निकला, 26 जून को मिली लाश: पत्नी ने दो युवकों पर जताया हत्या का शक, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News









Be First to Comment