शिवपुरी: बदरवास थाना क्षेत्र में 17 साल की किशोरी का गर्भ ठहर जाने पर परिजन झाड़फूंक कराने ले गए। हालत बिगड़ी को गुना अस्पताल भर्ती कराया, जहां से किशोरी को जीएमसी शिवपुरी रेफर कर दिया। पांच माह के गर्भस्थ शिशु की मौत के चलते शिवपुरी से ग्वालियर रेफर कर दिया है। पुलिस ने गलत काम करने वाले युवक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। जानकारी के मुताबिक 17 साल की किशोरी को पांच-छह माह पहले किसी शादी समारोह में युवक से मुलाकात हुई।
युवक ने किशोरी के संग गलत काम किया और जब पांच माह के गर्भ का पता चला तो परिजन तांत्रिक के पास ले गए। संभवत: कुछ खिला देने से गर्भस्थ शिशु की मौत से मामला गंभीर हो गया। गुना अस्पताल में किशोरी को भर्ती कराया, जहां से जीएमसी शिवपुरी रेफर किया। शिवपुरी से ग्वालियर रेफर करना पड़ा है। पुलिस ने संजू भील निवासी आकलोन सिरसी जिला गुना के खिलाफ भादवि की धारा 376 एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

17 साल की किशोरी कों शादी में हुआ प्यार, 5 माह की प्रेग्नेंट, इलाज के दौरान शिशु की मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment