शिवपुरी: भदावरी भैंस की नस्ल खत्म होने से बचाने के लिए प्रदेश सरकार ने करीब 12 साल पहले भदावरी ब्रीडिंग फार्म के लिए भेड़ फार्म कार्यालय परिसर में दो बड़े शेड बनवाए लेकिन अभी तक एक भी भैंस नहीं आई। भदावरी भैंस के दूध में फैट की मात्रा अधिक रहता है। फैट की वजह से ज्यादा घी उत्पादन से किसानों को अच्छी आमदनी मिलती है लेकिन लाखों रु. मंजूर होने के बाद भी किसानों को योजना का लाभ नहीं मिला। अब दावा किया जा रहा है कि भदावरी ब्रीडिंग फार्म के लिए 30 से अधिक भैंस लाई जाएंगी जिनमें सभी पड़ियां रहेंगी। एक भैंसा भी लाया जाएगा। इसी के साथ फार्म चालू हो जाएगा। पशुधन विकास निगम द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार से भैंसें खरीदकर लाई जाना है। मप्र सरकार को उप्र सरकार से सस्ते दाम में भैंसें उपलब्ध होने की बात कही जा रही है।
शिवपुरी शहर और बड़ौदी के बीच थीम रोड किनारे भेड़ फार्म कार्यालय परिसर में पौने दो बीघा जमीन पर भदावरी ब्रीडिंग फार्म का स्ट्रक्चर साल 2011 में बनकर तैयार है। भदावरी भैंस खरीदकर उपलब्ध कराने के लिए मप्र राज्य पशुधन एवं कुक्कड़ विकास निगम को करीब 26 लाख रु. साल 2008-09 में उपलब्ध कराए गए लेकिन अभी तक भदावरी भैंस नहीं आने से प्रोजेक्ट से जुड़ा कोई काम अभी तक नहीं हो पाया है। देखरेख के अभाव में भदावरी ब्रीडिंग फार्म के अंदर खरपतवार उग आई है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि एक महीने में भैंस मंगाकर ब्रीडिंग फार्म चालू कराया जाएगा।
भैंसाें की सप्लाई हो जाएंगी तो ब्रीडिंग फार्म शुरू कर देंगे
भैंसें खरीदकर पशुधन निगम को देना है, उन्हीं के पास इसका पैसा है। भैंस की सीधे सप्लाई हो जाएगी तो हम भदावरी ब्रीडिंग फार्म प्रारंभ कर देंगे।- डाॅ. शिवकरन सिंह धाकड़, उप संचालक, भेड़ फार्म शिवपुरी
एक माह में उत्तर प्रदेश से 30 से अधिक भैंसें खरीदकर भिजवा देंगे
भदावरी भैंसें खरीदने के लिए हमारे पास 26 लाख रु. का बजट पड़ा है। इस संबंध में शिवपुरी बातचीत कर चुके हैं। जब भैंस चाहिए, हम उपलब्ध करा देंगे। एक माह में उत्तर प्रदेश से हम 30 से अधिक भैंसें खरीदकर भिजवा देंगे।
एचबीएस भदौरिया, एमडी, मप्र राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम भोपाल

भदावरी ब्रीडिंग फार्म का शेड 12 साल पहले बना, अब तक एक भी भैंस नहीं आई / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नामजद एफआईआर नहीं तो आर-पार! एसपी कार्यालय के बाहर कांग्रेस का चार दिवसीय धरना / Shivpuri News
- चार हत्याओं के गवाह परिवार की सुरक्षा हटने से मचा हड़कंप, एसपी से लगाई जान बचाने की गुहार / Shivpuri News
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पॉक्सो केस के आरोपी युवक की वन स्टॉप सेंटर के बाहर चप्पलों से पिटाई, शादी को लेकर हुआ हंगामा / Shivpuri News
- एसपी की जनसुनवाई में महिला ने पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, दहेज प्रताड़ना और कार्रवाई नहीं होने से थी परेशान / Shivpuri News
- टावर पर चढ़े युवक ने लगाया तहसीलदार पर झूठी एफआईआर का आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- 700 साल पुराने रास्ते पर दबंगों का कब्जा! 15 दिन से बंद मार्ग खुलवाने ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के दरबार, बच्चों का भविष्य अंधकार में / Shivpuri News
- 21 जून को टैक्सी लेकर निकला, 26 जून को मिली लाश: पत्नी ने दो युवकों पर जताया हत्या का शक, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News









Be First to Comment