शिवपुरी: करैरा थाना क्षेत्र के छिरारी गांव की निवासी विवाहित महिला के साथ 11 फरवरी को खेत पर फसल की रखवाली के लिए सो रही महिला के साथ 3 लोगों ने गैंग रेप करने की कोशिश की। महिला ने आरोप लगाया कि इस मामले की शिकायत लेकर जब महिला करैरा थाने पहुंची तो उसकी फरियाद किसी ने नहीं सुनी। उल्टा आरोपी राजीनामा का दबाब बनाने लगे।
विवाहिता ने बुधवार को एएसपी शिवपुरी को एक आवेदन सौंपा है। इस आवेदन में पीड़िता ने कहा कि मेरे साथ बलात्कार का प्रयास किया। जब थाने मे आवेदन दिया, तो अब आरोपी मेरे ऊपर राजीनामे का दबाव बना रहे है। आरोपी मेरे और मेरे परिवार के साथ कोई भी अप्रिय घटना कर सकते है।
ग्राम छिरारी में रहने वाली विवाहिता ने बताया कि 11 फरवरी की रात में फसल की रखवाली के लिए कुएं पर सो रही थी। मेरे पति अपने जीजाजी के यहां गए थे। आधी रात गांव के रहने वाले मुलायम सिंह रावत, नवल सिंह पिता गुलाब सिंह रावत, लखन सिंह रावत आए और मेरे साथ छेडछाड की, मेरे साथ बलात्कार करने का प्रयास किया।
पुलिस ने राजीनामे का बनाया दबाव
मैं चिल्लाने लगी तो पास में सो रहे मेरे परिवार के अन्य लोग जाग गए। इस कारण तीनों आरोपी भाग गए। जाते-जाते वह मेरे का धमकी दे गए इस बार तो तू बच गई आगे नहीं बचेगी। इस घटना की रिपोर्ट करैरा थाने में करने गई तो करैरा थाने के पुलिस कर्मियों ने सादे कागज पर मेरा आवेदन ले लिया। जब आरोपियों को इस आवेदन की जानकारी मिल गई तो वह अब राजीनामा के लिए दबाव बना रहे है। करैरा पुलिस ने आज तक कोई भी आरोपी नहीं पकड़ा है।
पति को मारने की दे रहे धमकी
पीड़िता ने बताया कि सभी आरोपी मेरे पति और परिवार को मारने की धमकी दे रहे है। राजीनामे का दबाव बना रहे है। इस कारण में और मेरा पति घर नहीं जा रहे है। करैरा पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं रही है। इससे उनके हौसले बुलंद है। मेरे साथ हुई घटना का मामला दर्ज कर मुझे न्याय दिलाया जाए।

विवाहिता से गैंग रेप की कोशिश: राजीनामा करने का बनाया दबाब, महिला ने लगाए आरोप / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment