शिवपुरी: यूसीमास द्वारा आयोजित एबेकस की राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय करैरा के दो विद्यार्थियों ने ट्रॉफी जीतकर विद्यालय तथा क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। इन दोनों विद्यार्थियों ने 10 मिनट में गणित के लगभग 200 प्रश्न हल किए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन ने दोनों को बधाई दी है।
कक्षा चतुर्थ ‘ब’ की छात्रा धृति कमल ने सीनियर लेवल में पूरे भारत में छठा स्थान प्राप्त किया है। जबकि दूसरी कक्षा के छात्र राज लोधी ने जूनियर लेवल में पूरे भारत में पांचवां स्थान प्राप्त किया। बता दें कि छात्रा धृति कमल की माता दीप्ति झा, केंद्रीय विद्यालय, करैरा में ही हिंदी शिक्षिका हैं, जबकि पिता कमलेश कमल देश के चर्चित लेखक और भाषाविद् होने के साथ ही आईटीबीपी करैरा में डिप्टी कमांडेंट के पद पर कार्यरत हैं।
राज लोधी के पिता दिनेश लोधी भी आईटीबीपी में कार्यरत हैं। विदित हो कि पिछले वर्ष भी देश में सातवाँ स्थान प्राप्त किया था। पिछले वर्ष धृति की उपलब्धि देखकर राज लोधी भी एबैकस के लिए प्रेरित हुए। इन दोनों विद्यार्थियों ने 10 मिनट में गणित के लगभग 200 प्रश्न हल किए हैं। आशा है कि इन दोनों बच्चों की उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य बच्चे भी प्रेरित होंगे।

10 मिनट में मैथ्स के 200 सवाल सॉल्व: केंद्रीय विद्यालय करैरा के 2 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर फहराया परचम / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment