शिवपुरी के करैरा न्यायालय में आज प्रथम सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार कुशवाहा द्वारा सुनाए गए अहम फैसले में आरोपी पति को उसकी पत्नी पर मिट्टी का तेल डालकर जला कर मार डालने के आरोप में दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही एक हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित भी किया है। इस मामले की पैरवी धनंजय पांडे अपर लोक अभियोजन के द्वारा की गई थी।
यह था मामला
शिवपुरी की सुनारी चौकी क्षेत्र के जोशी मोहल्ला की रहने वाली प्रीति जोशी (30) ने 11 दिसंबर 2018 में अपने बयान पुलिस को दर्ज कराए थे। प्रीति जोशी ने बताया था कि 10 दिसम्बर 2018 को दोपहर 3 बजे मेरा भानेज दमाद पवन जोशी घर आया हुआ था। मेरे भानेज दमाद पर मेरा पति शक करता था। इसी बात को लेकर मेरा पति से विवाद हो गया था। गुस्साए पति ने मेरे ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी थी। इस घटना के बाद प्रीति जोशी की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालान करैरा न्यायालय में पेश किया था। फैसले में आरोपी खेल चंद्र जोशी को अपनी पत्नी की हत्या करने के मामले में दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही एक हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है।

पत्नी पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने बाले पति को आजीवन कारावास / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment