शिवपुरी: पिछोर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नवविवाहिता अपने ससुराल में संदिग्ध हालत में आग में झुलस गई। नवविवाहिता को इलाज के लिए झांसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। गुस्साए मायके वालों ने मंगलवार की देर शाम पिछोर थाने का घेराव कर ससुरालियों पर दहेज व हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की।
जानकारी के अनुसार छतरपुर जिले के बमनी गांव की रहने वाली 24 साल की रीना शर्मा की शादी 21 जून 2022 को पिछोर के रहने वाले अविनाश भट्ट से हुई थी। बताया गया है कि शादी के बाद से ही अविनाश और रीना में विवाद होने लगा था। सोमवार की सुबह 11 बजे रीना संदिग्ध हालातों में आग में झुलस गई थी।
रीना को उपचार के लिए झांसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां मंगलवार को रीना ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था पोस्टमार्टम के बाद रीना से शव को परिजनों को सौंप दिया था।
इसके बाद रीना के पिता कमलेश शर्मा, चाचा दिनेश शर्मा सहित दर्जनभर लोग शव लेकर मंगलवार की देर शाम पिछोर थाने पहुंच गए थे जहां रीना के मायके वालों ने पति अभिनाश भट्ट और सास ऊषा भट्ट के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की थी।
पिछोर थाना पुलिस ने मायके पक्ष की शिकायत पर पति व सास पर दहेज व हत्या की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

आग में झुलसने से नवविवाहिता की हुई मौत, हंगामे के बाद पति सास पर मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment