शिवपुरी: शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले शक्तिपुरम खुड़ा में आज सफाई कर्मियों पर दबंगों का कहर टूट पड़ा है. नाली पर सफाई के दौरान सफाई कर्मियों पर दबंगों का कहर टूट पड़ा और उन पर हमला कर दिया.
जानकारी के अनुसार सुनील कोड़े पुत्र श्यामलाल कोड़े उम्र 45 साल निवासी श्री राम कॉलोनी ने बताया कि आज सीएमओ नगर पालिका शिवपुरी के आदेश के अनुसार सफाई कार्य हेतु शक्तिपुरम खुड़ा में रिक्की बाल्मीकि, अशोक बाल्मीकि, नारायण बाल्मीकि, रोहित बाल्मीकि, धर्मवीर बाल्मीकि व अन्य कर्मचारी ट्रैक्टर ट्रॉली व सफाई सामग्री को लेकर शक्ति पुरम खुड़ा गए हुए थे तभी सुबह 10:30 बजे सफाई कार्य कर रहे थे. सफाई कार्य के दौरान शक्ति पुरम खुड़ा में कल्लू पंडित की दुकान के पास नाली की पटिया हटाकर सफाई कर रहे थे. तभी तीन लड़के रितिक, सोनू व राहुल आए और रिक्की व अशोक से बोले कि तुम लोगों ने पटिया कैसे हटाई इसी बात पर विवाद हो गया और जातिसूचक गालियां देने लगे जिसके बाद मना किया गया तो रितिक ने दुकान से हॉकी उठाकर रिक्की के सिर में मारी जिससे सिर में पीछे चोट आई है. वहीं कल्लू पंडित ने लोहे का सरिया अशोक के सर में मारा जिससे अशोक के सर में भी चोट आई हैं. लड़ाई के विवाद के बीच विनोद को भी अमन और अंकित ने मारा. जिससे उन्हें भी चोट आई हैं वहीं घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां पर उसका उपचार जारी है.
नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा को जैसी ही घटनाक्रम की जानकारी लगी तो जिला अस्पताल में तुरंत ही नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा पहुंची जहां उन्होंने घायलों की खैर खबर ली और कहा कि सफाई कर्मियों के साथ हमेशा वह खड़ी हुई हैं.
इस पूरे घटनाक्रम में कोतवाली थाना पुलिस ने मारपीट की धाराओं सहित एससी एसटी एक्ट का मामला दर्ज किया है.

सफाई कर्मियों पर टूटा दबंगों का कहर: दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, अस्पताल में उपचार जारी, मौके पर पहुंची नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment