शिवपुरी: जिले में विकास यात्रा निकाली जा रही है। विकास की इस यात्रा में कई घटनाएं भी सामने आ रहीं है, जो बाद में खूब सुर्खियां बन रही हैं। इसी कड़ी में कोलारस विधानसभा में भी बीते रोज विकास यात्रा निकाली गई थी। जहां कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी और पूर्व जनपद अध्यक्ष गोवर्धन सिंह यादव आपस में भिड़ गए। दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप मढ़े।
जानकारी के अनुसार बीते रोज कोलारस विधानसभा के लेवा गांव में विकास यात्रा पहुंची थी। यहां विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने शिला पट्टिका को पूजते समय स्थानीय सरपंच भरत सिंह यादव को अनदेखा कर दिया। साथ ही मंच पर स्थानीय नेताओं को नहीं बैठाया गया।
भाषण में विधायक ने किए कटाक्ष
विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने मंच से भाषण देते हुए कहा कि गांव के कुछ नेता बहुत दादागिरी दिखाते हैं और धमकी भी दी है। विधायक की यह बात पूर्व जनपद अध्यक्ष गोवर्धन सिंह यादव को बुरी लग गई। इस पर उन्होंने विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के समक्ष अपना विराेध दर्ज कराते हुए कहा कि हम कभी डाका नहीं डालते हैं और न ही दो नंबर का काम करते हैं। इस पर विधायक ने कहा कि मैंने आपका नाम तो नहीं लिया कि आपने धमकी दी है। यह विवाद इस हद तक बढ़ गया कि गोवर्धन यादव ने विधायक से यह तक कह दिया कि आप हमें पार्टी गाइड लाइन आदि के बारे में क्या बताओगे। हम यहां 1975-80 से भाजपा के झंडे लगा रहे हैं। जब कोई भाजपा का नाम लेने तैयार नहीं हाेता था। आप तो दल बदल कर भाजपा में आए हो, इसलिए दल बदलू भाजपाई हो।
ये थी विवाद की जड़
पूर्व जनपद अध्यक्ष गोवर्धन यादव के अनुसार पिछली बार उनका भाई बृजभान सिंह यादव सरपंच था। मानपुर आदिवासी बस्ती में आदिम जाति कल्याण विभाग से एक बोर स्वीकृत हुआ था। बोर करने के लिए जब मशीन आई तो विधायक वीरेंद्र रघुवंशी का कार्यकर्ता केशरी धाकड़ वहां यह जताने के लिए पहुंच गया कि बोर विधायक ने स्वीकृत करवाया है, जबकि मेरे भाई ने वहां यह कह दिया कि इसमें विधायक साहब का क्या है? इसी बात पर विधायक नाराज हो गए और उसी प्रकरण को लेकर उन्होंने कहा कि यहां के नेता धमकी देते हैं। उनका यही बयान विवाद की वजह बना। गोवर्धन के अनुसार उन्होंने स्थानीय सरपंच तक की अनदेखी की। स्थानीय नेताओं को मंच तक नहीं दिया और न ही बोलने दिया, जबकि विधायक के लिए वोट दिलाने में इस क्षेत्र के कार्यकर्ता उनके लिए काम करते हैं।

कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी और पूर्व जनपद अध्यक्ष आपस में भिड़े, विधायक को कहा दल बदलू / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नामजद एफआईआर नहीं तो आर-पार! एसपी कार्यालय के बाहर कांग्रेस का चार दिवसीय धरना / Shivpuri News
- चार हत्याओं के गवाह परिवार की सुरक्षा हटने से मचा हड़कंप, एसपी से लगाई जान बचाने की गुहार / Shivpuri News
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पॉक्सो केस के आरोपी युवक की वन स्टॉप सेंटर के बाहर चप्पलों से पिटाई, शादी को लेकर हुआ हंगामा / Shivpuri News
- एसपी की जनसुनवाई में महिला ने पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, दहेज प्रताड़ना और कार्रवाई नहीं होने से थी परेशान / Shivpuri News
- टावर पर चढ़े युवक ने लगाया तहसीलदार पर झूठी एफआईआर का आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- 700 साल पुराने रास्ते पर दबंगों का कब्जा! 15 दिन से बंद मार्ग खुलवाने ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के दरबार, बच्चों का भविष्य अंधकार में / Shivpuri News
- 21 जून को टैक्सी लेकर निकला, 26 जून को मिली लाश: पत्नी ने दो युवकों पर जताया हत्या का शक, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News









Be First to Comment