शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक प्रेमी जोड़ा पकड़ाया। महाराष्ट्र के नासिक जिले के मालेगांव से एक 18 साल का युवक अपनी नाबालिग प्रेमिका को भगा लाया। दोनों को जीआरपी के हवाले कर दिया है।
पहले बताया हम भाई-बहन
शिवपुरी रेलवे स्टेशन के मैनेजर आरएस मीणा ने बताया कि सुबह वह रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे, तभी उन्हें एक लड़का और लड़की प्लेटफार्म पर बैठे दिखाई दिए। शक हुआ तो पहले अपने पॉइंटमैंन महेंद्र प्रजापति को उनके पास भेजा। दोनों परिचय देने में हिचकिचाते नजर आए। मैं खुद पहुंचा और पूछताछ की तो पहले दोनों ने अपने आप को भाई-बहन बता दिया।
दोनों के पिता का नाम पूछा तो दोनों ने अलग-अलग नाम बताए। पोल खुलने के बाद दोनों ने बताया कि वह महाराष्ट्र के नासिक जिले के मालेगांव के रहने वाले हैं। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं। घरवालों को उनका मिलना अच्छा नहीं लगता था। इसीलिए वह घर से शादी करने के लिए भाग आए थे।
जीआरपी के प्रधान आरक्षक जितेंद्र सिंह उचाड़िया ने बताया कि दोनों ने पूछताछ में बताया है कि वह नासिक जिले के माले गांव के रहने वाले हैं। युवक ने अपनी उम्र 18 साल बताई है। लड़की 17 साल की है। दोनों की गुमसुदगी मालेगांव थाना में दर्ज है। महाराष्ट्र पुलिस को सूचना दे दी गई। दोनों को महाराष्ट्र पुलिस के सुपुर्द किया जाएगा। दोनों ने बताया कि वह इंदौर से शिवपुरी बस में सवार होकर आए थे। इसके बाद वह शिवपुरी के रेलवे स्टेशन पहुंचे थे और ट्रेन में सवार होकर ग्वालियर की ओर जाने वाले थे।

महाराष्ट्र के नासिक से 17 बर्षीय नाबालिक कों भगा लाया प्रेमी, बताया भाई-बहन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नामजद एफआईआर नहीं तो आर-पार! एसपी कार्यालय के बाहर कांग्रेस का चार दिवसीय धरना / Shivpuri News
- चार हत्याओं के गवाह परिवार की सुरक्षा हटने से मचा हड़कंप, एसपी से लगाई जान बचाने की गुहार / Shivpuri News
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पॉक्सो केस के आरोपी युवक की वन स्टॉप सेंटर के बाहर चप्पलों से पिटाई, शादी को लेकर हुआ हंगामा / Shivpuri News
- एसपी की जनसुनवाई में महिला ने पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, दहेज प्रताड़ना और कार्रवाई नहीं होने से थी परेशान / Shivpuri News
- टावर पर चढ़े युवक ने लगाया तहसीलदार पर झूठी एफआईआर का आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- 700 साल पुराने रास्ते पर दबंगों का कब्जा! 15 दिन से बंद मार्ग खुलवाने ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के दरबार, बच्चों का भविष्य अंधकार में / Shivpuri News
- 21 जून को टैक्सी लेकर निकला, 26 जून को मिली लाश: पत्नी ने दो युवकों पर जताया हत्या का शक, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News









Be First to Comment