शिवपुरी: शिवपुरी मे अभी तक सफाई को लेकर योजनाओं को बनते और बिगड़ते तो बहुत देखा है लेकिन आज कल शिवपुरी की नगरपालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा बिल्कुल एक्शन मोड मे सिंघम स्टाइल मे काम करती नज़र आ रही है अभी कुछ देर पूर्व का मामला है नगर पालिका अध्यक्ष को मालूम हुआ शहर में झाड़ू लगाने वाली मशीन आ चुकी है लेकिन वह ट्रैक्टर में नहीं जुड़ पा रही जिसके कारण मशीन को एक या 2 दिन लेट हो जाएगा चालू कराने में जैसे कि नगर पालिका अध्यक्ष के कानों में बात पहुंची नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा तत्काल मौके पर पहुंची जबकि उस समय रात्रि 10:30 का वक्त हो चुका था उन्हें तत्काल ट्रैक्टर में मशीन जुड़वा कर जो भी समस्या ट्रैक्टर और उस मशीन को जोड़ने में आ रही थी उसको तत्काल प्रभाव से दूर करवाया और उस मशीन को ट्रैक्टर में जुड़वा कर चालू करवा लिया जिससे कल सुबह से शहर वासियों को उस मशीन से झाड़ू का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा जिससे शहर की सड़कों पर लगभग रोजाना झाड़ू समय से लग जाया करेगी.
मै तो जनता की सेवक हूँ जनता जनार्दन और मेरी महाराज साहब मेरी भगवान है मुझे ये 5 साल सिर्फ काम करना है और शिवपुरी शहर को एक विकासशील नगर बनाना है
गायत्री शर्मा नपा अध्यक्ष






Be First to Comment