शिवपुरी: एक ही तोलिया और गंदे संक्रमित बिस्तर का इस्तेमाल करने से चर्म रोग एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में हो जाता है। इसलिए जब भी किसी व्यक्ति को चर्म रोग हो फिर चाहे वह बच्चा बुजुर्ग ही क्यों ना हो, उसे सावधानी रखना चाहिए। क्योंकि यह संक्रामक रोग है और इससे एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में रोग फैलने की आशंका रहती है। यह बात आइटीबीपी शिवपुरी द्वारा लुधावली आदिवासी बस्ती परिसर में आयोजित किए गए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के दौरान चर्म रोगों से ग्रसित मरीजों को स्वास्थ्य लाभ देते हुए आइटीबीपी के डॉक्टर ने कहीं।
दरअसल दूरसंचार वाहिनी, आईटीबीपी, शिवपुरी द्वारा ग्राम लुधावली में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत राजीव लोचन शुक्ल उप महानिरीक्षक दूर संचार वाहिनी के निर्देशन में शिविर आयोजित किया गया। श्री शुक्ल ने कहा कि स्वस्थ्य मस्तिष्क में स्वस्थ्य विचारों का निवास होता है। जब हम शारीरिक रूप से स्वस्थ्य होंगे तभी मानसिक रूप से स्वस्थ्य रह सकते हैं, जिसके लिए हमें स्वास्थ्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना अति आवश्यक है। शिविर के दौरान वाहिनी में पदस्थ डॉ विनोद कुमार सरवईया मुख्य चिकित्सा अधिकारी और वाहिनी की चिकित्सा टीम द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा विभिन्न प्रकार की दवाइयां वितरित की गई।
शिविर के दौरान पुरूष 56, महिला 88, बच्चे 77 मरीज का ब्लड प्रेशर, शुगर, स्वांस रोग, मानसिक रोग, चमड़ी रोग, खाज-खुजली, बाल रोग तथा कमर घुटना दर्द सहित अन्य मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनके लिए जरूरी परामर्श दिया गया। साथ ही आयरन युक्त पोषण, मौसमी बीमारियों तथा साफ-सफाई के बारे में जागरूक किया गया। डीआईजी श्री शुक्ला ने ग्रामीणों को आश्वश्त किया कि आपके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर इस प्रकार की चिकित्सा शिविरों का आयोजन करते रहगें। शिविर में सैंकडों ग्रामवासी मौजूद रहे।

ITBP स्वास्थ्य शिविर: एक ही तौलिया और बिस्तर के इस्तेमाल से संक्रमण का खतरा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment