शिवपुरी: इस बार टमाटर ने किसान को रुला दिया और 30 रुपए में एक क्रेट (20 किलो) खेत से उठ रही है, जबकि शहर में 40 से 45 रुपए में एक क्रेट बिक रही। यहां का टमाटर ट्रकों में भरकर गुजरात व यूपी में टोमेटो सॉस की फेक्ट्रियों में पहुंचाया जा रहा है। महत्वपूर्ण बात यह है कि शिवपुरी जिले के करैरा व कोलारस में भी टोमेटो सॉस फैक्ट्री स्वीकृत हो गईं, लेकिन वे अभी तक शुरू नहीं हो सकी।
किसान को खुशहाल करने का दावा करते हुए नेता थकते नहीं हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि जब फसल का बंपर उत्पादन होता है तो फसल के दाम बहुत कम हो जाने से अन्नदाता के आंसू बह निकलते हैं। करैरा अंचल मे इन दिनों टमाटर की बंपर आवक हो रही है और अधिक टमाटर आने की वजह से उसके रेट भी बहुत कम हो गए।
जो व्यापारी खेत से टमाटर उठा रहे हैं, वो महज 30 रुपए में एक क्रेट टमाटर उठा रहे हैं। चूंकि अब टमाटर अधिक पका हुआ आ रहा है, तो वो मंडी तक पहुंचाने की जगह टोमेटो सॉस फेक्ट्रियों में पहुंचाया जा रहा है।
सॉस फैक्ट्रियों में पहुंच रहा शिवपुरी का टमाटर
थोक व्यापारी गोविंदा कुश्वाह ने बताया कि इन दिनों शहर में आसपास के गांव से इन दिनों टमाटर आ रहा है। चूंकि टमाटर पका हुआ व अधिक आ रहा है, इसलिए उसे मंडी में न ले जाकर दिल्ली, यूपी, गुजरात व जयपुर की फैक्ट्रियों में पहुंच रहा है। गांव के खेत से 30 रुपए की तथा शहर में 40 से 45 रुपए प्रति क्रेट टमाटर बिक रहा है।
दो सॉस फैक्ट्री स्वीकृत, एक प्रस्तावित
करैरा व कोलारस में दो सॉस फैक्ट्री स्वीकृत हो चुकी हैं, तथा वो पूरी तरह से तैयार भी हो चुकी हैं, लेकिन अभी उनमें सॉस बनने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई। एक टोमेटो सॉस फैक्ट्री शिवपुरी में भी प्रस्तावित है, जिसे अभी तक स्वीकृति नही मिली है।
अच्छा हुआ उत्पादन
शिवपुरी जिले भर में 11500 हेक्टेयर में टमाटर का उत्पादन हुआ। औसतन 40 मीट्रिक टन प्रति हेक्टेयर उत्पादन होता है।
सहायक संचालक उद्यानिकी विभाग शिवपुरी के सुरेश कुशवाह ने बताया कि करैरा व कोलारस में टोमेटो सॉस फैक्ट्री तैयार हो गई है, जबकि शिवपुरी की फैक्ट्री अभी प्रस्तावित है।

टमाटर ने दिया किसानों कों घाटा, गुजरात, UP की सॉस फैक्ट्री में जा रहा शिवपुरी का टमाटर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment