शिवपुरी: शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज एक युवक ने अपनी पत्नी को बेचने का आरोप साले पर लगाया हैं. युवक ने बताया की उसकी पत्नी घर में रखे 2 लाख रुपए लेकर भाई के यहाँ गई थी उसके बाद साले ने पत्नी को 2 लाख रुपए में बेच दिया.
जानकारी के अनुसार केदारी जाटव पुत्र सीरिया जाटव निवासी नोहरीकलां ने आज पुलिस अधीक्षक में आबेदन देकर बताया की उसकी पत्नी गिन्नी जाटव को उसका भाई बंटी जाटव पुत्र गरीबा जाटव निवासी ग्राम मोहराई थाना कोलारस मायके ले गया था. जिसके बाद युवक को जानकारी मिली की घर में जो ज़मीन बेचकर 2 लाख रुपए रखे थे. वह पैसे भी पत्नी ले गई हैं. और उसके साले ने उसकी पत्नी गिन्नी जाटव को ब्रजेश जाटव पुत्र जोका जाटव निवासी मजोला तहसील कस्वाथाना जिला बारां को 2 लाख में बेच दिया हैं. जिसकी शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई गई.
युवक ने बताया की कोतवाली पुलिस मेरे साथ ब्रजेश के घर गई जहां ब्रजेश नहीं मिला लेकिन पत्नी गिन्नी जाटव मिल गई. 8 फ़रवरी को पत्नी को लेकर कोतवाली पुलिस थाने लेकर आई. लेकिन परिवार बालों को पत्नी से नहीं मिलने दिया. और पत्नी को छोड़ दिया. युवक ने बताया की जो व्यक्ति पत्नी को ले गया हैं वो भी शहर में ही था.
युवक ने बताया की पत्नी को सुपुर्द नहीं किया गया साथ ही रुपए भी बरामद नहीं किए गए. जिसके कारण हम काफ़ी परेशान बने हुए है. युवक ने SSP से मांग की हैं की उसकी पत्नी को वापस दिलाया जाए, और साले सहित खरीदने बाले युवक पर कार्रवाई की जाएँ.

जमीन बेचकर रखे 2 लाख रुपए लेकर भागी पत्नी, साले ने बेच दिया 2 लाख में, SSP से शिकायत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment