शिवपुरी: 09 फ़रवरी को अवाज उर्फ कालू पिता सलीम शाह उम्र 30 साल निवासी मुरादपुरा रोड राशि शाजापुर थाना कोतवाली जिला शाजापुर ने थाना सतनबाडा जिला शिवपुरी पर रिपोर्ट किया कि मैं टोस का व्यापार करता हूं, मैने अपना माल अरवाज अली पुत्र शोकत अली उम्र 22 साल निवासी ग्राम राजनगर वार्ड क्र 1 शाजापुर जिला शाजापुर की गाडी मे भरकर डबरा के लिये रवाना किया था आवाज के साथ शाहदाब खान भी गया था। 8 फ़रवरी को दोपहर करीब 2.30 बजे अरवाज का फोन आया उसने मुझे बताया कि हम लोग डबरा से लौट रहे थे तभी दोपहर करीब 1.30 बजे नरवर रोड पर पुलिया के पास सतनवाडा में एक नीले रंग की गाड़ी ने ओवरटेक करके हमे रोक लिया ओर गाडी मे रखे डेढ लाख रुपये ले गये दोबारा फोन करके बताया कि पैसे चोरी हो गये हैं जो मैं आज दिनांक को शिवपुरी आया उनसे पूछताछ की तब भी वह गाड़ी में से मेरे पैसे चोरी होने की बात कह रहे थे अरवाज और सहदाब ने मेरे पैसे छुपाकर हड़प लिये हैं। उपरोक्त घटना पर से थाना सतनबाड़ा पर अपराध 36/202धारा 406 भादवी पंजीबद्द कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक जिला शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी प्रवीण कुमार भूरिया, एसडीओपी अनुभाग शिवपुरी अजय भार्गव के निर्देशन में निरीक्षक थाना प्रभारी नरवर आलोक सिंह भदोरिया एवं सुनील सिंह राजपूत थाना प्रभारी सुभाषपुरा एशओ दिनेश सिंह नरवरिया सतनवाड़ा पुलिस द्वारा आसपास के कैमरे चेक किये तो सदेहियो व्दारा बताई गई घटना संदेहस्पद प्रतीत हुई बाद संदेहियो आवाज अली शाहबाद से हिकमत अमली से पूछताछ की तो सदेही अरवाज एव शाहबाद व्दारा बताया गया कि हम लोगों पर कर्जा हो गया था इसीलिये हमने लूट की झूठी कहानी बनाई थी और अपने पास रखे डेढ लाख रुपये अपने दोस्त आफताब उर्फ विट्टू खान को शाजापुर से बुलाकर जंगल मे झिरना मंदिर के पास दे दिये थे और फिर झूठी कहानी हमने अपने मालिक अरवाज उर्फ कालू खाँ को फोन करके बताई थी।
यह कि उपरोक्त आरोपी अरवाज पिता शौकत अली उम्र 22 साल निवासी राजनगर शाजापुर, शाहबाद पिता सहीद खान उम्र 20 साल निवासी ईदगाह रोड तालाब की पाल शाजापुर थाना कोतवाली की निशादेही पर आफताब उर्फ विट्टू खान से उसकी कार की डिग्गी से निकालकर केवटराज ढाबे के पास म्याना जिला गुना मे बरामद कर जप्त किये उक्त राशि डेढ लाख रुपये को 24 घण्टे में बरामद कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया।
उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक थाना प्रभारी नरवर आलोक सिंह भदोरिया एवं उनका स्टाफ थाना प्रभारी सतनवाड़ा उनि दिनेश सिंह नरवरिया, उनि सुनील सिंह राजपूत थाना प्रभारी सुभाषपुरा, उनका स्टाफ का उनि लक्ष्मण सिंह कुशवाह सउनि बंजरग सिहं जादौन, प्रआर 695 निरजन सिंह का प्रआर 571 भगवानलाल, आरक्षक 349 पदमचंद, आर 998 प्रशांत जादौन, आरक्षक 542 शुभम सिंह, आरक्षक 352 महेश, थाना सतनवाड़ा की भूमिका रही।

सतनबाड़ा लूट कांड: कर्जा हो गया था इसलिए ड्राइवर और कलीनर ने ही लूट की कहानी की साजिस रची, रकम बरामद / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News





Be First to Comment