शिवपुरी। बीते रोज कोलारस के पत्रकार जयपाल जाट पर पुरानी रंजिश को लेकर आरोपितों ने जानलेवा हमला कर दिया। इतना ही नहीं इस हमले में गोली भी चली जो जयपाल की कनपटी को छूते हुए निकल गई।
कोलारस कस्बे के जाट मोहल्ले के रहने पत्रकार व वाले सांसद प्रतिनिधि जयपाल जाट के भाइयों का पुराना विवाद मनप्रीत सरदार से चला आ रहा है। बीती शाम रोज की तरह रेलवे स्टेशन कोलारस जब वह टहलने गए थे साथ में रानू भार्गव भी था। तभी मनप्रीत सरदार ने आकर उनपर कट्टे से फायर झोंक दिया। गोली जयपाल के कान को छूती हुई निकल गई और सात से आठ लोग लाठी, ठंडों और लुहांगियों से हमला कर दिया। इस हमले में जयपाल गंभीर घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया जहां से ग्वालियर रैफर कर दिया गया। हमले के विरोध में आज पत्रकारों ने एसपी को ज्ञापन सौंपा और आरोपितों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में पत्रकार प्रमोद भार्गव, विपिन शुक्ला, संजय बैचेन, बृजेशसिंह तोमर, रंजित गुप्ता, लालू शर्मा, विकास दंडौतिया, जितेंद्र रघुवंशी, राजू यादव, दीपक अरोरा, अजय शर्मा, लक्ष्मणसिंह, नेपाल बघेल, मुकेश शिवहरे, राजू शर्मा, विनोद विकट, मणिका शर्मा, पूनम पुरोहित, आरती जैन, अंकित शाक्य, राजा बाबू, मणिकांत शर्मा, राशिद खान, जनकसिंह रावत सहित पत्रकार साथी मौजूद रहे।

पत्रकार जयपाल पर हुए हमले के विरोध में पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment