शिवपुरी: बदरवास थाना अंतर्गत ग्राम एनवारा मोड पर बामौर क्रेशर के पास मंगलवार शाम एक डंपर ने बाइक सवार जीजा-साले को कुचल दिया। दोनों को बदरवास अस्पताल लाया गया। जहां साले की मौत हो गई। वही जीजा को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान जीजा ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक बाइक सवार सत्तार खान (55) और शमशाद खान (45) को कुंभराज से एक गमी में शामिल होकर वापस बाइक से अपने घर कोलारस जा रहे थे। दोनों बदरवास के ग्राम एनवारा बामौर क्रेशर के पास फोरलेन पर आए तो सामने से आ रहे एक डंपर ने दोनों बाइक सवारों को कुचल दिया। इसमें सत्तार के दोनों पैरो के ऊपर से डंपर निकल गया जिससे सत्तार के पैर शरीर से अलग हो गए थे। दोनों को पहले बदरवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां पर सत्तार की इलाज से पहले ही मौत हो गई। जबकि शमशाद को बेहतर इलाज के लिए बदरवास से जिला अस्पताल लाया गया। शमशाद ने भी जिला अस्पताल आकर दम तोड़ दिया। इधर घटना के बाद आरोपी डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

डंफर ने जीजा साले को कुचला, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment