शिवपुरी: शिवपुरी तहसील के ग्राम सिकरावदा निवासी वचनू जाटव आज ट्राई साइकिल के लिए जनसुनवाई में पहुंचे। उन्होंने अपनी स्थिति बताते हुए आवेदन दिया। उस समय कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी नागरिकों की समस्या सुन रहे थे। उन्होंने वचनू के आवेदन पर सामाजिक न्याय विभाग के उपसंचालक को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए और परिणाम यह हुआ कि तत्काल वचनू जाटव के आवेदन पर कार्यवाही हुई और वह खुशी खुशी ट्राईसाइकिल पर बैठकर घर वापस लौटे।
भारत सरकार की एडिप योजना अंतर्गत अस्थि बाधित हितग्राहियों को ट्राई साइकिल का वितरण किया जाता है। इस योजना अंतर्गत कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में अपना आवेदन लेकर आए ग्राम सिकरावदा के वचनू जाटव को ट्राई साइकिल मिली है।
हितग्राही वचनू बताते हैं कि पहले उन्हें चलने-फिरने के लिए किसी ना किसी के सहारे की आवश्यकता होती थी। वह घर से बाहर नहीं जा पाते थे। अब वह ट्राई लसाइकिल के सहारे वह स्वयं कहीं भी आ जा सकते हैं। अब उन्हें परेशानी नहीं होगी। उन्होंने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री जी एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है।

कलेक्टर का एक्शन: जनसुनवाई में पहुंचे दिव्यांग वचनू वापिस ट्रायसाइकिल पर बैठकर खुश होकर लौटे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों के तबादले / Shivpuri News
- शिवपुरी में डांस का रंगारंग महाकुंभ: नीतू फैंसी ज्वेलर्स के ग्रैंड फिनाले में छाए नन्हे और युवा कलाकार / Shivpuri News
- बातों में उलझाकर सोने की बाली उड़ाई, ट्रे में रख गए पीतल की नकली बाली / Shivpuri News
- शराब दुकान के वीडियो से गरमाई सियासत, SRLM जिला प्रबंधक और विधायक के दावों में विरोधाभास / Shivpuri News
- 48 सेकंड में सुनाए 1 से 10 तक के पहाड़े, शिवपुरी के 8 वर्षीय ईशान गोयल ने बनाया विश्व रिकॉर्ड / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

- खोरघार पंचायत में शिकायतों की जांच शुरू, सचिव हटे; कपराना के सचिव को मिला अतिरिक्त प्रभार / Shivpuri News

Be First to Comment