शिवपुरी: जिले के पोहरी में बिजली विभाग का गजब कारनामा सामने आया है, यहां एक किसान को ट्यूबवेल के लिए कनेक्शन नहीं दिया गया, लेकिन उसके नाम पर मोटा बिल भेज दिया गया है। बिल की धनराशि देख किसान के होश उड़ गए,जिसके बाद पीड़ित अब इस भारी-भरकम बिल को निरस्त कराने के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहा है। मंगलवार को पोहरी में बिजली विभाग के दफ्तर पहुंचे पीड़ित किसान प्रीतम धाकड़ निवासी नोन्हेटा कला ने बताया कि उसने बिजली विभाग में कनेक्शन के लिए ना आवेदन किया ना ही कोई शुल्क अदा किया फिर भी उसके नाम बिजली विभाग ने मनमानी पूर्ण तरीके से कनेक्शन जारी कर भारी-भरकम बिजली बिल भेज दिया है। पीड़ित ने बताया कि उसने आज तक ना उक्त कनेक्शन का उपयोग किया और ना ही मौके पर कोई कनेक्शन लगा हुआ है। विभाग द्वारा जिसका उपयोग करना बताया जा रहा है,उसका धरातल पर कोई आधार नहीं है। पीड़ित ने बताया कि बिजली विभाग मौके पर जाकर निरिक्षण कर वास्तविकता पता कर मनमानी पूर्ण तरीके से जारी किए गए बिजली बिल को निरस्त करे। वही इस संबंध में बिजली विभाग के अधिकारियों ने अब जांच के बाद उचित कार्यवाही की बात कही है।
पोहरी से धर्मेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट

बिजली विभाग का कारनामा बिना कनेक्शन किसान को भेजा 1 लाख का बिजली बिल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment