शिवपुरी: प्रदेश भर में इन दिनों विकास यात्रा निकाली जा रही है शिवपुरी जिले के हर नगर कस्बे और ग्रामीण अंचल में विकास यात्रा 25 फरवरी तक निकाली जाएगी। आज करैरा विधानसभा में भी विकास यात्रा निकाली गई। इस दौरान राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक करैरा जसवंत जाटव ने भरे मंच से करैरा क्षेत्र के राजस्व अधिकारियों पर रिश्वत लेने के आरोप लगाए हैं। पूर्व विधायक ने मंच से रिश्वत लेने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को अपना ट्रांसफर करा लेने की नसीहत भी दी है।
बिना रिश्वत के नहीं होता जनता का काम –
दरअसल आज करैरा विधानसभा के सिल्लारपुर गांव में विकास यात्रा पहुंची हुई थी इसी उपलक्ष में सिल्लारपुर गांव के पंचायत भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जहां कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त जसवंत जाटव ने अपने ही अधिकारियों पर रिश्वत लेने के आरोप लगा दिए और उन्हें चेतावनी भी दे दी। पूर्व विधायक करैरा जसवंत जाटव ने मंच से कहा कि……राजस्व विभाग में तहसीलदार, एसडीएम, आरआई, पटवारी ये सभी महत्वपूर्ण अंग हैं ये सभी विभागों पर राज करते हैं। में पूरी गारंटी के साथ कह सकता हूँ कि हमारी दोनों तहसील में नामांतरण, बटवारा, दुरस्ती बिना सुबिधा शुल्क के नहीं हो रही है। अधिकारी अपने आपको आईने की तरह साफ करें। मेरे क्षेत्र का व्यक्ति अपने कामों के लिए भटक रहा है उसे आरआई और पटवारियों के सामने ऐसे गिड़गिड़ाना पढ़ रहा है जैसे वह भीख मांग रहा हो। ये भ्रष्टाचार बंद होना चाहिए। जिन अधिकारियों को भ्रष्टाचार पसंद हो वह इस क्षेत्र से अपना ट्रांसफर करा लें। अब अगर एक भी शिकायत मिली तो में मंच से बेज्जत करता रहूंगा और जनता से भी करवाऊंगा… ध्यान करके रखें।
गौरतलब है कि आज विकास यात्रा करैरा विधानसभा के ग्राम सिल्लारपुर में पहुंची थी जहां कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त एवं पूर्व विधायक जसवंत जाटव से कुछ लोगों ने अधिकारियों की शिकायत की थी इसके बाद पूर्व विधायक जसवंत जाटव मंच से ही अधिकारियों पर बिफर गए। सिल्लारपुर के पंचायत भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक रमेश खटीक, जनपद सीईओ ब्रमेंद्र गुप्ता, मंडल अध्यक्ष हेमंत शर्मा, तहसीलदार अजय कुमार परसेडिया सहित कई भाजपा के अधिकारी कार्यकर्ता एवं अन्य शासकीय कर्मचारी मौजूद रहे।

बिना पैसे लिए नहीं होते जनता के काम, रिश्वत लेने वाले करालें अपना ट्रांसफर: जसवंत जाटव / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment