शिवपुरी: जिले में भौंती थाना क्षेत्र के बक्सनपुर गांव से एक कलयुगी दोस्त अपने जिगरी यार की पत्नी और उसके बच्चे को लेकर फरार हो गया.पीड़ित युवक ने इसकी शिकायत भौंती थाने में दर्ज कराई तो पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज करने की जगह अदम चेक काट कर युवक को थाने से भगा दिया.जिसके बाद शनिवार को पीड़ित युवक ने एसपी ऑफिस में आवेदन देकर पुलिस से पत्नी और बच्चे को खोजने की गुहार लगाई है.पुलिस ने युवक को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया दोस्त:
जानकारी के अनुसार भौंती थाना क्षेत्र के बक्सनपुर गांव के युवक ने बताया कि उसकी दोस्ती पड़ोस के खड़ैला गांव के शिशुपाल गुर्जर से थी जिस कारण उसका मेरे घर आना जाना था.इसी दौरान 25 जनवरी 2023 को जब वह घर पर नहीं था शिशुपाल गुर्जर उसकी पत्नी बंदना पाल को बहला फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले गया.पत्नी अपने साथ उसके 2 वर्ष के बच्चे को भी ले गई.पीड़ित ने बताया कि जब वह घर वापस लौटा तो उसे उसकी पत्नी घर पर नहीं मिली उसने अपने 10 वर्षीय लड़के से पूछा तो लड़के ने बताया कि मां छोटे भाई को लेकर शिशुपाल गुर्जर के साथ गई है.
पुलिस पर लगाया कार्यवाही नहीं करने का आरोप:
पीड़ित ने बताया है कि उसने घटना की रिपोर्ट 31 जनवरी 2023 को खोड़ पुलिस चौकी पर की जिस पर पुलिस ने अदम चैक काटकर दे दिया और उक्त घटना के संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की.जिसकी शिकायत पीड़ित ने शनिवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर दर्ज कराई है.अब पुलिस जांच के बाद कार्यवाही करने की बात कर रही है.

दोस्त की पत्नी को जिगरी दोस्त लेकर हुआ फरार, बच्चे भी ले गया दोस्त / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment