शिवपुरी कलेक्टर ने अपना प्रभार संभालते ही एक के बाद एक औचक निरीक्षण शुरू कर दी है। बीते रोज कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने नगरपालिका के ट्रेंचिंग ग्राउंड पहुंचे थे। यहां उन्हें कई खामियां देखने को मिली थी। उन खामियों को जल्द जल्द दूर करने के निर्देश दिए थे।
कलेक्टर ने शिवपुरी के जिला अस्पताल रविंद्र कुमार चौधरी का औचक निरीक्षण किया। जहां उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं को जाना और मरीजों से भी चर्चा की। कलेक्टर द्वारा किए गए अस्पताल के निरीक्षण में उन्हें कई खामियां देखने को मिली तो वही आईसीयू और पीएसयू की व्यवस्थाओं की कलेक्टर ने सराहना भी की है।
साहब डॉक्टर सिटी स्कैन प्राइवेट कराने का बना रहे है दबाव
कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी अस्पताल में भर्ती कई मरीजों और अटेंडरों से भी मिले इस दौरान मरीज और उनके अटेंडरों ने कई शिकायतें भी दर्ज कराई। शिवपुरी शहर के रहने वाले मोहसिन खान ने डॉक्टर पिप्पल की शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि डॉ पिप्पल ने उन्हें बाहर से सिटी स्कैन कराने को कहां है जबकि जिला अस्पताल में सिटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध है और वह आयुष्मान कार्ड कार्ड धारक भी है। इसके बावजूद डॉक्टर द्वारा उसे बाहर सिटी स्कैन कराने की बात कही जा रही है। अस्पताल में भर्ती नेहा राजपूत ने कलेक्टर से शिकायत दर्ज कराई कि उन्हें कल सुबह से डॉक्टर ही देखने को नहीं आए हैं। राजश्री गांव के रहने वाले रमेश राठौर ने कलेक्टर से शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि भले ही वह सरकारी अस्पताल में अपना उपचार करा रहे हैं इसके बावजूद उन्हें बाजार से दवा और इंजेक्शन खरीद कर लाने पड़ रहे हैं।
आधे घंटे बाद पहुंचे सीएस
कलेक्टर के औचक निरीक्षण की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन के हाथ पैर फूल गए थे। इस बीच कलेक्टर के अस्पताल पहुंचने की सूचना तत्काल प्रबंधन द्वारा सीएस डॉ. आरके चौधरी को दी गई थी। परंतु सीएस डॉ. चौधरी कलेक्टर के अस्पताल पहुंचने के लगभग आधा घंटे बाद पहुंचे इस दौरान कलेक्टर ने सीएस से अकेले में अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा भी की।

कलेक्टर का निरिक्षण: आयुष्मान कार्ड धारक बोला, सरकारी डॉ बाहर से सीटी स्कैन की क़ह रहे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नामजद एफआईआर नहीं तो आर-पार! एसपी कार्यालय के बाहर कांग्रेस का चार दिवसीय धरना / Shivpuri News
- चार हत्याओं के गवाह परिवार की सुरक्षा हटने से मचा हड़कंप, एसपी से लगाई जान बचाने की गुहार / Shivpuri News
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पॉक्सो केस के आरोपी युवक की वन स्टॉप सेंटर के बाहर चप्पलों से पिटाई, शादी को लेकर हुआ हंगामा / Shivpuri News
- एसपी की जनसुनवाई में महिला ने पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, दहेज प्रताड़ना और कार्रवाई नहीं होने से थी परेशान / Shivpuri News
- टावर पर चढ़े युवक ने लगाया तहसीलदार पर झूठी एफआईआर का आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- 700 साल पुराने रास्ते पर दबंगों का कब्जा! 15 दिन से बंद मार्ग खुलवाने ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के दरबार, बच्चों का भविष्य अंधकार में / Shivpuri News
- 21 जून को टैक्सी लेकर निकला, 26 जून को मिली लाश: पत्नी ने दो युवकों पर जताया हत्या का शक, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News









Be First to Comment