शिवपुरी की सीमा से होते हुए आज केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महा आर्यमन सिंधिया गुना में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए निकले थे। जहां उनका जगह-जगह जोरदार आतिशी एवं भव्य स्वागत किया गया। महा आर्यन के स्वागत में भाजपा दो गुटों में बटी हुई नजर आई।
महाआर्यमन के स्वागत में आज के उन भाजापाइयों द्वारा स्वागत किया गया जो पूर्व में कांग्रेसी थे ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद यह सभी नेता भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके अतिरिक्त महाआर्यमन सिंधिया के स्वागत में मूल (पुराने) भाजापाई लगभग नदारद रहे।
ये था कार्यक्रम
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सुपुत्र महा आर्यमन सिंधिया को तय कार्यक्रम के अनुसार आज उन्हें गुना जिले में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेना था। इसकी जिम्मेदारी एवं रूपरेखा शिवपुरी के प्रभारी मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह सिसोदिया द्वारा जमाई गई थी। इस बीच आज गुना पहुंचने से पहले महाआर्यमन सिंधिया को आज कोलारस में पूर्व कांग्रेसी रहे श्रीराम गौड़ और हाल युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रुद्राक्ष गोलू गौड़ के यहां आयोजित की जा रही है। भागवत कथा में भी शिरकत करनी थी।
जिले में हुआ जोरदार स्वागत मूल भाजपाई नहीं आए नजर
केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सुपुत्र महा आर्यमन सिंधिया की स्वागत की बेला में जिले की सीमा में सबसे पहले उनका स्वागत कठमई स्थित फोरलेन हाईवे पर कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में सम्मिलित हुए नेताओं द्वारा किया गया। शिवपुरी शहर की ओर से किया जाने वाला महा आर्यमन सिंधिया का स्वागत इकलौता ही था। स्वागत की इस बेला में मूल भाजपाई नजर नहीं आए। कोलारस नगर में महा आर्यमन सिंधिया का जोरदार स्वागत किया गया लगभग नगर में 50 स्थानों पर युवराज महा आर्यमन सिंधिया के स्वागत की तैयारियां कांग्रेसी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नेताओं द्वारा की गई। कुछ मूल भाजपाइयों को छोड़कर पूर्व कांग्रेसियों के द्वारा ही महा आर्यमन का स्वागत किया गया था। स्वागत की इस बेला में मुख्य रूप से कोलारस में रविंद्र शिवहरे पवन शिवहरे विपिन खेमरिया लुकवासा में हरिओम रघुवंशी और बदरवास में भूपेंद्र यादव का नाम शामिल था।
युवराज के वाहन में मंत्री थे सवार
इस बीच महा आर्यमन सिंधिया के वाहन में पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीर सिंह रघुवंशी सहित जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव और उनके पिता पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव दिखाई दिए। राजनीति के जानकारों की माने तो यह कार्यक्रम प्रोटोकॉल के श्रेणी में नहीं आता फिर भी आज हुए इस वाक्या से भाजपा में गुटबाजी देखने को मिली है
चुनाव लड़ने की नहीं है तैयारी, मदद मुख्य उद्देश्य
कोलारस पहुंचे महा आर्यमन सिंधिया का कहना है कि यह दौरा उनका कोई राजनीतिक नहीं है और ना ही वह चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं वह भी युवाओं में खेल भावनाओं का संचार करने के लिए क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं ऐसे ही कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह गुना जा रहे है फिलहाल उनका उद्देश्य क्षेत्र की जनता से मेलमिलाप कर उनकी मदद करना है।

चुनाव लड़ने की नहीं है तैयारी, मदद मुख्य उद्देश्य: महा आर्यमन सिंधिया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment