शिवपुरी: आयुष विभाग के तत्वाधान में संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य पर निःशुल्क आयुष मेले 5 फरवरी रविवार को प्रातः 11 बजे से सायं 3 बजे तक जिले के समस्त विकासखंडों में निर्धारित किए गए स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे।
निर्धारित किए गए स्थानों में विकासखंड शिवपुरी में मंगलम् भवन पोलोग्राउन्ड के सामने शिवपुरी, पोहरी में अग्रवाल धर्मशाला जलमंदिर रोड पोहरी, करैरा में जनपद ब्लॉक कार्यालय झांसी रोड, पिछोर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सी.एच.सी.) पिछोर, कोलारस में अग्रवाल धर्मशाला एप्रोच रोड कोलारस, नरवर में न्यू बस स्टैण्ड हनुमान मंदिर के पास नरवर, बदरवास में अग्रवाल धर्मशाला ए.बी.रोड, बदरवास, खनियाधांना में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, (सी.एच.सी.) खनियाधांना में आयुष मेले आयोजित किए जाएंगे।
इन मेलों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से आयुर्वेद / होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति एवं योग द्वारा सभी
बीमारियों का निःशुल्क उपचार एवं आयुष औषधी का निःशुल्क वितरण किया जायेगा। सभी बीमारियों के लिए प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा योग परामर्श एवं योग का लाईव प्रदर्शन तथा योगाभ्यास की सचित्र प्रदर्शनी। औषधि पौधों की प्रदर्शनी द्वारा आस-पास के क्षेत्र में पाये जाने वाले औषधीय पौधों की पहचान उनके गुण धर्म की जानकारी एवं घरेलू चिकित्सा में उपयोग की जानकारी। स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से एन.सी.डी. स्क्रीनिंग कार्य। विभिन्न प्रकार के संचारी एवं असंचारी रोगों के रोकथाम एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता संबंधी जानकारी दी जाएगी।
शिविर में दिनचर्या, ऋतुचर्या एवं अपने घरों में उपयोग होने वाले मसालों के औषधीय महत्व की जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी। शिविर में ब्लड प्रेशर एवं शुगर की जाँच निःशुल्क की जाएगा।

जिले के समस्त विकास खंडों में आज इन स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे आयुष मेले / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नामजद एफआईआर नहीं तो आर-पार! एसपी कार्यालय के बाहर कांग्रेस का चार दिवसीय धरना / Shivpuri News
- चार हत्याओं के गवाह परिवार की सुरक्षा हटने से मचा हड़कंप, एसपी से लगाई जान बचाने की गुहार / Shivpuri News
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पॉक्सो केस के आरोपी युवक की वन स्टॉप सेंटर के बाहर चप्पलों से पिटाई, शादी को लेकर हुआ हंगामा / Shivpuri News
- एसपी की जनसुनवाई में महिला ने पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, दहेज प्रताड़ना और कार्रवाई नहीं होने से थी परेशान / Shivpuri News
- टावर पर चढ़े युवक ने लगाया तहसीलदार पर झूठी एफआईआर का आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- 700 साल पुराने रास्ते पर दबंगों का कब्जा! 15 दिन से बंद मार्ग खुलवाने ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के दरबार, बच्चों का भविष्य अंधकार में / Shivpuri News
- 21 जून को टैक्सी लेकर निकला, 26 जून को मिली लाश: पत्नी ने दो युवकों पर जताया हत्या का शक, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News









Be First to Comment