शिवपुरी: जिले में कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में कैंटीन का शुभारंभ हुआ है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री और शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने फीता काटकर कैंटीन का शुभारंभ किया। यह कैंटीन जिला पर्यटन सहकारी संस्था द्वारा कलेक्ट्रेट कर्मचारी वेलफेयर संगठन के सहयोग से संचालित की जाएगी। जिसमें किफायती दामों पर कलेक्ट्रेट परिसर के कर्मचारियों और कलेक्ट्रेट आने जाने वाले लोगों को चाय नाश्ता मिलेगा।
शिवपुरी जिले के पूर्व कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने इस दिशा में प्रयास शुरू किया था और आज कलेक्ट्रेट परिसर में कैंटीन की शुरुआत हुई है। इस अवसर पर जिले के नवागत कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी और पूर्व कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह दोनों मौजूद रहे। कैंटीन के शुभारंभ अवसर पर प्रभारी मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा शिवपुरी जिले का पर्यटन कैलेंडर का विमोचन भी किया गया। पर्यटन क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के बारे में मध्य प्रदेश राज्य सहकारी पर्यटन संघ के अध्यक्ष अरविंद सिंह तोमर ने सभी को जानकारी दी।
इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, जिला अध्यक्ष राजू बाथम, पूर्व विधायक महेंद्र यादव, जिला महामंत्री पृथ्वीराज सिंह, अपर कलेक्टर विवेक रघुवंशी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव मरावी, जिला पर्यटन सहकारी संस्था के प्रबंधक महेंद्र सिंह राजावत, पर्यटन अधिकारी देव सोनी, सहायक नोडल अधिकारी सौरभ गोड़, जिला पर्यटन संस्कृति परिषद के नोडल अधिकारी वीरेंद्र सिंह धाकड, एसडीएम गणेश जयसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

शिवपुरी के कलेक्ट्रेट में कैंटीन का हुआ शुभारम्भ, प्रभारी मंत्री ने काटा फीता / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment